2018-01-26 15:09:00

मिलान रेल दुर्घटना के शिकार लोगों को संत पापा की संवेदना


वाटिकन सिटी, शुक्रवार, 26 जनवरी 2018 (रेई): इटली के मिलान शहर में बृहस्पतिवार को हुई रेल दुर्घटना के शिकार लोगों के प्रति संत पापा फ्राँसिस ने गहन संवेदना प्रकट की।

रेल दुर्घटना बृहस्पतिवार सुबह 7.00 बजे घटी, जब दक्षिणी मिलान के क्रेमोना से चलनेवाली ट्रेन शहर के पोर्ता गारीबाल्दी रेलवे स्टेशन की ओर बढ़ते हुए मिलान के पूर्वोत्तर पिओल्तेल्लो में पटरी से नीचे आ गयी।

इतालवी अग्निशमन विभाग ने कहा कि दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी है और दर्जनों घायल हुए हैं जब बृहस्पतिवार को एक ट्रेन पटरी से नीचे आ गयी एवं इटली के मिलान शहर के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।

वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल पीयेत्रो परोलिन ने संत पापा फ्राँसिस की ओर से मिलान के महाधर्माध्यक्ष मारियो देलपीनी को एक तार संदेश प्रेषित कर घटना के शिकार लोगों के प्रति गहन संवेदना प्रकट की।

उन्होंने संदेश में लिखा, "अधिक तेज गति के कारण पीओलतेल्लो में गंभीर रेल दुर्घटना हुई है। संत पापा फ्राँसिस दुर्घटना की खबर सुन अत्यन्त दुःखी हैं। वे मृत्यु के शिकार लोगों की आत्मा शांति हेतु प्रार्थना करते तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं। वे इस घटना से प्रभावित सभी लोगों पर अपना प्रेरितिक आशीर्वाद प्रदान करते हैं।"

रेड क्रॉस ने बतलाया कि दुर्घटना में फंसे सभी यात्रियों का हिसाब कर लिया गया है।  

देश की रेल निर्माण हेतु जिम्मेदार कंपनी रेटे फेरोवियारिया इटालियाना ने कहा कि वह दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।








All the contents on this site are copyrighted ©.