2018-01-24 16:17:00

लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो के लिए संत पापा की अपील


वाटिकन सिटी, बुधवार 24 जनवरी 2018, (रेई) : संत पापा फ्राँसिस ने बुधवार 24 जनवरी को साप्ताहिक आमदर्शन समारोह के दौरान लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो के लिए प्रार्थना की अपील की।

संत पापा ने सेत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रांगण में साप्ताहिक आमदर्शन समारोह के लिए विश्व के विभिन्न देशों से आये विश्वासियों और तीर्थयात्रियों को धर्मशिक्षा दी। इसके उपरांत उन्होंने कहा, “दुर्भाग्य से, लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो से परेशान करने वाली बुरी खबरें आ रही हैं। मैं हर किसी से हिंसा के किसी भी रुप को समाप्त करने की प्रतिबद्धता की अपनी अपील को नवीकृत करता हूँ। कलीसिया अपनी ओर से शांति और समाज में सभी लोगों की भलाई हेतु अपने योगदान से कभी पीछे नहीं हटेगी।”

संत पापा ने अपनी पेरू की प्रेरितिक यात्रा के आखिरी दिन रविवार को देवदूत प्रार्थना का पाठ करने के उपरांत भी लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो के अधिकारियों से अपील की कि वे सभी प्रकार की हिंसा से बचने के लिए हर संभव प्रयास करें।

लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में कट्टरपंथी सरकार द्वारा प्रतिबंधित प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक राजनीतिक झड़प उभर आए हैं।  प्रदर्शनकारियों की मांग हैं कि राष्ट्रपति जोसेफ कबीला अपने पद से हट जायें। विरोध प्रदर्शनकारियों के दर्जनों की मौत हो गई है और आतंकवाद के हिंसा में वृद्धि हुई है, जिससे गृह युद्ध में वापसी की आशंका पैदा हो रही है।

कबीला, जिन्होंने 2001  में पदभार संभाला है, राष्ट्रपति पद की सीमा को हटाने की योजना है। परंतु कांगो के धर्माध्यक्षों ने सरकार द्वारा मानवाधिकारों के उल्लंघन के खिलाफ बात की है।

धर्माध्यक्षों ने देश के सत्तारूढ़ राजनीतिक गठबंधन और विपक्षी नेताओं के बीच एक समझौता करने में भी मदद की और 31 दिसंबर 2016 के समझौते पर हस्ताक्षर किए गये। समझौते के अनुसार कबीला को अपने पद पर रहने की इजाजत है। इस साल होने वाले चुनाव के बाद वह पद से हट जाएंगे।








All the contents on this site are copyrighted ©.