2018-01-15 16:19:00

अगला विश्व प्रवासी और शरणार्थी दिवस सितम्बर के दूसरे रविवार को मनाया जाएगा


रोम, सोमवार, 15 जनवरी 2018 (वीआर , रेई) : संत पापा फ्राँसिस ने रविवार 14 जनवरी को संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्राँगण में हजारों तीर्थयात्रियों और विश्वासियों के साथ देवदूत प्रार्थना का पाठ किया। इसके उपरांत उन्होंने कहा, आज विश्व प्रवासी और शरणार्थी दिवस है। उन्होंने रोम धर्मप्रांत में रहने वाले बहुत से प्रवासियों और शरणार्थियों के साथ पवित्र युखरिस्त समारोह का अनुष्ठान किया।

 उन्होंने कहा कि आज प्रवास  समय का एक संकेत है। "हमारे दरवाजे पर दस्तक देने वाला हर अजनबी को येसु मसीह से मिलने का एक मौका है, जो खुद को उस विदेशी के रुप में प्रकट करता है जिसे हर युग में स्वीकारा या अस्वीकार किया गया"।

इसके बारे में, मैं यह पुष्टि करना चाहता हूँ कि कलीसिया का सहिंता के सिद्धांतों पर स्थापित चार क्रियाओं के बारे में हमारी आम प्रतिक्रिया को व्यक्त किया जा सकता है: स्वागत, संरक्षण, बढ़ावा देना और एकीकृत करना।"

संत पापा ने कहा कि प्रेरितिक कारणों की वजह से आज के बाद विश्व प्रवासी और शरणार्थी दिवस सितम्बर महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाएगा। अगला 105वां विश्व प्रवासी और शरणार्थी दिवस 8 सितम्वर 2019 को होगी।

संत पापा ने अपनी अगली प्रेरितिक यात्रा हेतु प्रार्थना का आग्रह करते हुए कहा, “कल मैं चिली और पेरु के लिए प्रस्थान कर रहा हूँ आप अपनी प्रार्थनाओं द्वारा मेरी यात्रा में मेरा साथ दें।“








All the contents on this site are copyrighted ©.