2017-12-20 16:33:00

पाकिस्तानी धर्माध्यक्षों ने गिरजाघर में हुए हमले का कड़ी निंदा की


क्वेटा, बुधवार 20 दिसम्बर 2017(वी रेडियो) :  पाकिस्तानी धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के अध्यक्ष ने क्वेटा के मेथोडिस्ट गिरजाघर में हुए हमले की कड़ी निंदा की जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई।

एक वरिष्ठ पाकिस्तानी महाधर्माध्यक्ष ने मेथोडिस्ट गिरजाघऱ पर इस्लामी चरमपंथियों द्वारा "कायरतापूर्ण और अमानवीय" आत्मघाती हमले की निंदा की है, जिसमें 17 दिसम्बर को रविवारीय प्रार्थना के लिए आये 13 विश्वासियों की मृत्यु हो गई और अन्य 60 घायल हो गए।

पाकिस्तानी धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के अध्यक्ष महाधर्माध्यक्ष जोसेफ अर्शाद ने अपना बयान मंगलवार को क्वेटा शहर के ख्रीस्तीय कब्रिस्थान में सामूहिक अंतिम संस्कार के दौरान दिया। महाधर्माध्यक्ष अर्शाद ने पाकिस्तानी धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के न्याय और शांति आयोग के अध्यक्ष के रुप में बयान जारी किया।

जिसमें उन्होंने अधिकारियों को "इस हमले के जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में खड़ा करने और इस असहिष्णुता के मूल कारणों को संबोधित करने की मांग की। उन्होंने सभी नागरिकों की सुरक्षा, विशेषकर इस क्रिसमस की अवधि में ख्रीस्तीयों का सुरक्षा" को मजबूत करने की तत्काल जरूरत पर बल दिया।

17 दिसम्बर बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में नरसंहार हुआ, जब दो हमलावरों ने राइफल्स से गिरजाघर पर हमला किया। एक हमलावर को पुलिस ने गोली मार दी। अन्य ने भक्तों पर गोली चलाई दी और एक बम विस्फोट किया।

महाधर्माध्यक्ष जोसेफ अर्शाद ने पुलिस और सुरक्षा बलों के तुरंत प्रतिक्रिया की प्रशंसा की जिन्होंने "गिरजाघर में मौजूद लगभग 400 विश्वासियों के प्राण बचाये।"

उन्होंने अपने बयान में कहा, ऍ "पाकिस्तान में निर्दोष लोगों की हत्या बढ़ रही है। आइये हम प्रभु येसु से प्रार्थना करें जिससे कि वे हमें शक्ति, ज्ञान, सहिष्णुता और शांति दें। प्रभु पीड़ितों के परिवारों को अपने प्रियजनों को खोने के दुख को सहन करने की ताकत दें और घायलों को शीघ्र ही स्वास्थ्य लाभ मिले।

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर कहा कि महासचिव अन्तोनियो गुट्टेरेस ने बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा शहर में गिरजाघर में हुए हमले की "जोरदार" निंदा की।" उन्होंने हमले के अपराधियों को न्याय के लिए लाये जाने की मांग की है।" गुट्टेरेस ने भी पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की और उन घायल लोगों के जल्द स्वस्थ्य लाभ की कामना की।








All the contents on this site are copyrighted ©.