

वाटिकन सिटी, मंगलवार, 12 दिसम्बर 2017 (रेई): आज ग्वादालुपे की धन्य कुँवारी मरियम का पर्व है। पाँच वर्षों पूर्व आज ही के दिन संत पापा फ्राँसिस ने अपने ट्वीटर एकाउंट @Pontifex की शुरूआत की थी। इस अवसर पर संत पापा ने एक ट्वीट प्रेषित कर इसे जुड़े तमाम लोगों को धन्यवाद दिया।
उन्होंने ट्वीट में लिखा, "@Pontifex को फोलो करने के लिए धन्यवाद जो आज पाँच वर्षों का हो चुका है। सामाजिक संचार माध्यम सदा वह स्थल बने जो मानवता में धनी हो।"
| All the contents on this site are copyrighted ©. |