2017-11-22 15:20:00

सिबी जोर्ज वाटिकन के लिए भारतीय दूत नियुक्त हुए


नई दिल्ली, बुधवार 22 नवम्बर 2017 ( उकान) : विदेश मामलों के मंत्रालय ने एक घोषणा में कहा है कि 1993 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी सिबी जोर्ज के वाटिकन के लिए भारत के नये राजदूत होंगे।

श्री जॉर्ज स्विट्जरलैंड में भारत के वर्तमान राजदूत हैं। उनका निवास स्थान बर्न है और जल्द ही वाटिकन में भारत के अगले राजदूत होंगे।

वे स्मिता पुरुषोत्तम का जगह लेंगे।

केरल के कोट्टायम निवासी जोर्ज ने सऊदी अरब और ईरान में भारतीय दूतावास  मिशन के उप प्रधान के रूप में भी काम किया है। उन्होंने मिस्र, कतार, पाकिस्तान और अमरीका में भी काम किया है। उन्हें भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) में उत्कृष्टता के लिए एस.के.सिंह पुरस्कार से भी नवाजा गया है।

वाटिकन काथलिक कलीसिया के मुख्यालय के रूप में कार्य करता है। यह रोम से भी जाना जाता है। रोम काथलिक कलीसिया के परमाध्यक्ष संत पापा का वैधानिक अधिकार क्षेत्र और एक स्वतंत्र सम्प्रभु सत्ता है।








All the contents on this site are copyrighted ©.