2017-10-31 16:25:00

विश्व शहर दिवस पर संत पापा का ट्वीट संदेश


वाटिकन सिटी, मंगलवार, 31 अक्टूबर 2017 (रेई): संत पापा फ्राँसिस ने विश्व शहर दिवस पर अपने ट्वीट संदेश में विश्व के सभी शहरों में शांति निर्माण हेतु माता मरियम की सहायता की याचना की।

उन्होंने 31 अक्टूबर के ट्वीट संदेश में लिखा, ″माता मरियम हमें प्रत्येक दिन प्रेम, न्याय एवं सच्चाई पर शांति निर्माण हेतु पहला कदम लेने में सहायता दे।″  

विश्व शहर दिवस की विषयवस्तु है ″बेहतर शहर, बेहतर जीवन″। इस दिवस के लिए हर साल एक उप विषयवस्तु भी चुना जाता है और इस साल संयुक्त राष्ट्र द्वारा चुना गया विषयवस्तु है, ″शहरीकरण की सफलताओं को बढ़ावा देने या शहरीकरण से उत्पन्न विशिष्ट चुनौतियों का पता लगाने के लिए।″








All the contents on this site are copyrighted ©.