2017-10-16 18:09:00

भोजन की प्राप्ति सभी का अधिकार है,संत पापा फ्राँसिस


वाटिकन सिटी, सोमवार, 16 अक्टूबर 2017 (रेई) : आज विश्व खाद्य दिवस है। इस साल विश्व खाद्य दिवस का विषय है, "प्रवासन का भविष्य बदलें"

इस अवसर पर संत पापा ने ट्वीट प्रेषित कर अपने संदेश में लिखा,″हमें इस अनिवार्यता का जवाब देना चाहिए कि आवश्यक भोजन की प्राप्ति सभी का अधिकार है। एक ऐसा अधिकार जो किसी के बहिष्करण की अनुमति नहीं देता है!″ 

खाद्यान्न की समस्या को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र ने 16 अक्टूबर 1945 को विश्व खाद्य दिवस मनाने की शुरुआत की थी जो अब भी जारी है। संयुक्त राष्ट्र ने 16 अक्टूबर, 1945 को रोम में "खाद्य एवं कृषि संगठन" (एफएओ) की स्थापना की। कांफ्रेस ऑफ द फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन (एफएओ) ने वर्ष 1979 से विश्व खाद्य दिवस मनाने की घोषणा की थी। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य विश्व भर में फैली भुखमरी की समस्या के प्रति लोगों में जागरुकता बढ़ाना और भूख, कुपोषण और गरीबी के खिलाफ संघर्ष को मजबूती देना था। 1980 से 16 अक्टूबर को 'विश्व खाद्य दिवस' का आयोजन शुरू किया गया।








All the contents on this site are copyrighted ©.