2017-10-13 15:46:00

फातिमा की माता के दर्शन के शताब्दी समारोह पर संत पापा का संदेश


वाटिकन सिटी, शुक्रवार 13 अक्टूबर 2017 (रेई) : फातिमा की माता मरियम के दिव्य दर्शन के ऐतिहासिक घटना की शताब्दी समारोह के अवसर पर संत पापा फ्राँसिस ने सभी विश्वसियों को माता मरियम के संरक्षण और उनकी मध्यस्थता द्वारा पाये ईश्वरीय वरदानों के लिए सदा धन्यवाद देते रहने का आह्वान किया।

ट्वीट संदेश में उन्होंने लिखा,″फातिमा की माता मरियम के दर्शन की शत् वर्षीय समारोह के अवसर पर, आइये, हम उनकी मध्यस्ता द्वारा प्राप्त अनगिनत वरदानों के लिए ईश्वर को धन्यवाद दें।″

विदित हो कि शुक्रवार 12 मई 2017 को संत पापा फ्राँसिस ने फातिमा में दिव्य दर्शनों को समर्पित प्रार्थनालय में माता मरियम के पास विश्व शांति हेतु विशेष प्रार्थना अर्पित की थी।

 माना जाता हे सौ वर्ष पूर्व इसी दिन माता मरियम पुर्तगाल के फातिमा नामक गांव में तीन चरवाहे बच्चों लूसी,जसिंता और फ्राँचेस्को के सामने प्रकट हुई थी।  इस दौरान माता मरियम ने इन्ही बच्चो को ६ बार विभिन समय पर दर्शन दिए और उनसे वादा किया कि धरती पर शान्ति तभी संभव होगी जब उनकी विनती सुनी जायेगी और उनका कहा माना जायेगा।








All the contents on this site are copyrighted ©.