2017-10-07 15:39:00

परमाणु हथियारों पर प्रतिबंध की मांग करने वाली संस्था को नोबेल शांति पुरस्कार


वाटिकन सिटी, शनिवार, 7 अक्तूबर 2017 (वीआर अंग्रेजी): साल 2017 के लिए नोबेल शांति पुरस्कार परमाणु हथियारों पर प्रतिबंध की मांग करने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था 'इंटरनेशनल कैम्पेन टू अबोलिश न्यूक्लियर वेपन्स' (आईकैन) को दिया गया है।

जुलाई में 122 देशों ने परमाणु हथियारों के निवारण के लिए संयुक्त राष्ट्र की संधि को मंज़ूरी दी थी किन्तु अब तक केवल तीन ही देशों ने इसका समर्थन किया है जिनमें से एक परमधर्मपीठ भी है।

नोबेल समिति की प्रमुख बेरिट रेइस अंडरसन ने बतलाया कि परमाणु हथियारों पर वैश्विक प्रतिबंध की मांग करने वाली संस्था आईकैन को यह पुरस्कार ऐसे समय में दिया गया है जब अमरीका एवं उत्तर कोरिया के बीच परमाणु हथियारों के कारण विश्व भर में तनाव बढ़ा हुआ है।  

उन्होंने कहा कि संस्था को यह पुरस्कार इस उम्मीद से दिया गया है ताकि परमाणु हथियारों के प्रयोग द्वारा होने वाले संकटपूर्ण मानवीय परिणामों तथा परमाणु हथियारों पर रोक लगाने पर आधारित समझौतों के लिए महत्वपूर्ण प्रयासों को प्रोत्साहन दिया जा सकेगा।"

नोबेल समिति की प्रमुख ने कहा आईकैन परमाणु हथियारों को लांछित, निषेध और समाप्त करने हेतु विश्व के राष्ट्रों को संकल्प लेने में यह एक प्रेरक शक्ति रही है।

उन्होंने उत्तर कोरिया की ओर इंगित करते हुए कहा कि हम ऐसी दुनिया में रहते है जहाँ परमाणु हथियारों के इस्तेमाल का खतरा पहले से कहीं अधिक है। 

आईकैन ख़ुद को सौ से ज़्यादा देशों में काम करने वाले ग़ैर-सरकारी संस्थाओं का समूह बताता है। इसकी शुरुआत ऑस्ट्रेलिया में हुई थी और साल 2007 में विएना में इसे औपचारिक तौर पर लॉन्च किया गया। 








All the contents on this site are copyrighted ©.