2017-09-30 16:08:00

नकली समाचारों के हानिकारक प्रभाव


वाटिकन सिटी, शनिवार, 30 सितम्बर 2017 (वीआर अंग्रेजी): विश्व संप्रेषण दिवस 2018 के लिए  प्रेषित संदेश में, संत पापा फ्राँसिस ने शांति के लिए पत्रकारिता के विपरीत नकली समाचारों के हानिकारक प्रभाव पर प्रकाश डाला।

काथलिक कलीसिया द्वारा मनाये जाने वाले वार्षिक संप्रेषण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को एक ट्वीट प्रेषित कर संत पापा ने विश्व संप्रेषण दिवस 2018 की विषयवस्तु को प्रकाशित किया।

उन्होंने लिखा, ″मैंने विश्व संप्रेषण दिवस 2018 के लिए इस विषयवस्तु को चुना है, ‘सत्य तुम्हें स्वतंत्र कर देगा, (यो.8:32) नकली समाचार और शांति के लिए पत्रकारिता।’″

विश्व संप्रेषण दिवस का आह्वान द्वितीय वाटिकन महासमिति ने की है। जिसको विश्व के अधिकतर देशों में धर्माध्यक्षों की सिफ़ारिश पर पेंतेकोस्त के पूर्व रविवार को मनाया जाता है जो 2018 में 13 मई को पड़ेगा। कुछ देशों में इस दिन स्वर्गारोहण का महापर्व भी मनाया जाता है।   

परम्परागत रूप से विश्व संप्रेषण दिवस की विषयवस्तु की घोषणा 29 सितम्बर को की जाती है जब तीन महादूतों- मिखाएल, रफाएल और गाब्रिएल का पर्व मनाया जाता है जो काथलिक कलीसिया में दूरसंचार के संरक्षक माने जाते हैं।

विश्व संप्रेषण दिवस पहली बार 7 मई 1967 को संत पापा पौल षष्ठम के समय मनाया गया था जो सांस्कृतिक परिवर्तन हेतु बड़ी शक्ति के रूप में संचार माध्यमों की ओर ध्यान आकर्षित करना चाहते थे। अगले साल यह 52वाँ विश्व दिवस होगा।








All the contents on this site are copyrighted ©.