2017-09-01 12:32:00

महागिरजाघर में देवता गणेश के स्वागत लिये स्पानी पुरोहित बरख्वास्त


मैडरिड, शुक्रवार, 1 सितम्बर 2017 (ऊका समाचार): स्पेन में स्यूटा के काथलिक महागिरजाघर में हिन्दू शोभायात्रा का स्वागत करने के एक दिन बाद, 28 अगस्त को स्पेन के एक काथलिक पुरोहित को इस्तीफा देने के लिये बाध्य होना पड़ा।    

रिपोर्टों के अनुसार, गणेश चतुर्थी शोभा यात्रा में भाग लेनेवाले स्यूटा के स्थानीय हिन्दू धर्मानुयायी ख्रीस्तीयों के प्रति सम्मान स्वरूप गिरजाघर के प्रवेश द्वार पर पुष्पांजलि अर्पित करना चाहते थे। हालांकि, पल्ली पुरोहित फादर हुवान होसे मातेओ कास्त्रो ने शोभा यात्रियों को देख गिरजाघर के द्वार खोल दिये ताकि गणेश देवता की मूर्ति सहित शोभा यात्रा महागिरजाघर में प्रवेश कर सकें।

इस घटना का विडियो सोशल मीडिया पर तुरन्त वायरल हो गया है। हालांकि, इससे स्पेन के काथलिकों की धार्मिक भावनाओं को धक्का लगा है।28 अगस्त को धर्माध्यक्ष राफायल ज़ोरनोज़ा बॉय ने एक वकतव्य जारी कर पुरोहित के इस कृत्य के लिये काथलिक समुदाय से क्षमा याचना कर इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिये गहन दुःख व्यक्त किया है जिसने ख्रीस्तीय समुदाय में अस्त-व्यस्तता उत्पन्न कर दी है।

वकतव्य में कहा गया कि पुरोहित "कास्त्रो ने इस प्रकार की छवियों के प्रवेश की अनुमति प्रदान करने की ग़लती स्वीकार कर ली है। इस तथ्य पर बल दिया गया कि एक ईश्वर की आराधना के सिवाय किसी अन्य चीज़ की आराधना करना पुरोहित का इरादा नहीं था क्योंकि वे केवल स्यूटा के हिन्दू समुदाय द्वारा ख्रीस्तीयों के प्रति सम्मान की प्रकाशना करना चाहते थे।

इस बीच, स्थानीय हिन्दू समुदाय ने भी इस बात को स्पष्ट कर दिया है कि उनका इरादा केवल गिरजाघर के बाहर पुष्पांजलि अर्पित करना था किसी भी प्रकार का धार्मिक क्रिया क्रम उनका इरादा नहीं था।

धर्माध्यक्ष के वकतव्य में स्पेन के सेओटा में निवास करनेवाले स्थानीय हिन्दुओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया और कहा गया "हमारे प्रति उनके सम्मान के लिये हम उनका धन्यावाद करते हैं तथा इस बात की पुनरावृत्ति करते हैं कि उनके साथ तथा अन्य धार्मिक समुदायों के साथ सौहार्द्रपूर्ण सम्बन्धों से हम सन्तुष्ट हैं।" 








All the contents on this site are copyrighted ©.