2017-08-05 16:43:00

सीरो- मलंकरा कलीसिया के लिए धर्माध्यक्ष और प्रेरितिक प्रवेक्षक की नियुक्त


वाटिकन सिटी, शनिवार 5 अगस्त 2017 (रेई) : संत पापा फ्राँसिस ने मार फिलिप स्टीफन थोट्टथिल को संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में संत मरिया शांति की महारानी सीरो-मलंकरा धर्मप्रांत के लिए नये धर्माध्यक्ष नियुक्त किया। अबतक वे तिरुवल्ला धर्मप्रांत (भारत) के सहायक धर्माध्यक्ष के रुप में कार्यरत थे।

नव नियुक्त धर्माध्यक्ष फिलिप स्टीफन थोट्टथिल का जन्म केरल स्थित पथानामथिट्टा जिले के रान्नी में 9 मई, सन् 1952 को हुआ था। लघु गुरुकुल की पढ़ाई समाप्त करने के बाद वे दर्शनशास्त्र और धर्मशास्त्र की पढ़ाई के लिए परमधर्मपीठीय सेमिनरी पुणे गये। 27 अप्रैल सन् 1979 को उनका पुरोहिताभिषेक हुआ। अनेक पल्लियों में अपनी सेवा देने के बाद वे आगे की पढ़ाई के लिए रोम गये। वहां उन्होने संत अल्फोंस विश्वाविद्यालय से नैतिक धर्मशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की।

भारत वापस लौटकर उन्होंने उक्त पदों पर कार्य किया: माइनर सेमिनरी के वाइस रेक्टर, दिल्ली में मिशन के प्रधान,  पुष्पागिरी अस्पताल के निदेशक,  संत मरिया मलंकारा मेजर सेमिनरी के कोषाध्यक्ष, नैतिक धर्मशास्त्र के प्रोफेसर और डीन।

 मार्च 13, 2010 को वे तिरुवल्ला धर्मप्रांत के सहायक धर्माध्यक्ष नियुक्त हुए थे

संत पापा फ्राँसिस ने यूरोप और ओशिनिया में रहने वाले सीरो-मलंकारा विश्वासियों के लिए धर्माध्यक्ष जोन कोचुथुंडिल को प्रेरितिक प्रवेक्षक नियुक्त किया। वे सीरो-मलंकारा कलीसिया कूरिया महाधर्मप्रात के महाधर्माध्यक्ष हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.