2017-07-22 16:26:00

बेतिया धर्मप्रांत के लिए नये धर्माध्यक्ष की नियुक्ति


वाटिकन सिटी, शनिवार 22 जुलाई 2017 (रेई) : संत पापा फ्राँसिस ने भागलपूर धर्मप्रांत के प्रतिधर्माध्यक्ष पीटर सेबास्टीन गोवेस को बेतिया धर्मप्रांत का धर्माध्यक्ष नियुक्त किया है।

नव नियुक्त धर्माध्यक्ष पीटर सेबास्टीन गोवेस का जन्म 8 फरवरी 1955 को मैंगलोर के होसाबेट्टु, होस्पेट में हुआ था। हाई स्कूल की शिक्षा के बाद भागलपूर धर्मप्रांतीय पुरोहित बनने के लिए उन्होंने भागलपूर के संत जोन रीजिनल माईनर सेमिनरी में प्रवेश किया।  उन्होंने सन् 1975 में राँची के संत अल्बर्ट कॉलेज और 1975 से 1978 तक पश्चिम बंगाल के बार्रेकपोर स्थित मोर्निंग स्टार कॉलेज में दर्शनशास्त्र की पढाई की तथा 1979 से1983 तक राँची के संत अल्बर्ट कॉलेज में ईशशास्त्र की पढ़ाई की।

9 दिसम्बर1983 को भागलपूर धर्मप्रांतीय पुरोहित के रुप में उनका पुरोहिताभिषेक हुआ।

उन्होंने सहायक पल्ली परोहित के रुप में दामूरहाट पल्ली में एक वर्ष की सेवा प्रदान की उसके बाद पल्ली परोहित के रुप में दामूरहाट पल्ली को 1984 से 1988 तक अपनी सेवा दी। 1988 से 1997 तक महेशमुंडा पल्ली में पल्ली पुरोहित और 2009 से लेकर आज तक संत क्लारा पल्ली, दाकाइता के पल्ली पुरोहित के रुप में अपनी सेवा दे रहे हैं और 2013 से आज तक वे भागलपूर धर्मप्रांत के प्रतिधर्माध्यक्ष का पद भार संभाल रहे हैं।

पटना महाधर्मप्रांत के क्षेत्र से बाहर हुए बेतिया धर्मप्रांत को सन् 1998 में घोषित किया। जिसका क्षेत्र 10,689 वर्ग किलोमीटर है इस धर्मप्रांत में 14,594,534 निवासियों की आबादी है, जिनमें से 5996 काथलिक हैं। धर्मप्रांत में 13 पल्लियां हैं जिनमें 55 पुरोहित (19 धर्मप्रांतीय और 36 धर्मसंधी), 43 धर्म बंधुगण, 133 धर्मबहनें और 15 मेजर सेमीनरी में अध्ययन कर रहे हैं।

27 जून 1998 को विक्टर हेनरी ठाकुर बेतिया धर्मप्रांत के प्रथम धर्माध्यक्ष नियुक्त हुए थे। 13 जुलाई 2013 को बेतिया से धर्माध्यक्ष विक्टर हेनरी ठाकुर का स्थानांतरण रायपुर में हुआ और वहाँ वे रायपुर महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष बनें। 13 जुलाई 2013 से बेतिया धर्मप्रात में धर्माध्यक्ष का पद खाली था। बेतिया धर्मप्रांत के प्रशासक के रूप में फादर लौरेंस पास्काल को पद स्थापित कर दिया गया था।








All the contents on this site are copyrighted ©.