2017-07-15 16:24:00

नये गिरजाघर की आशीष हेतु संत पापा ने विशेष दूत को नियुक्त किया


वाटिकन सिटी, शनिवार 15 जुलाई 2017 (रेई) : संत पापा फ्राँसिस ने शनिवार 15 जुलाई को कार्डिनल एरनेस्ट सिमोनी को कोलकाता की संत मदर तेरेसा को समर्पित प्रिस्टीना के नये गिरजाघर की आशीष समारोह के लिए विशेष दूत नियुक्त किया है जो 5 सितम्बर 2017 को सम्पन्न होगी। कार्डिनल एरनेस्ट सिमोनी कोसोवो ((प्रिज़रेन) के लिए प्रेरितिक राजदूत हैं।

कोसोवो की राजधानी प्रिस्टीना में अलबानियाई लोगों का बहुमत है। 500,000 की आबादी वाले प्रिस्टीना शहर अल्बानियाई भाषा बोला जाने वाला दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। संत मदर तेरेसा का जन्म अलबानिया के स्कोपिये शहर में हुआ था। उनकी मातृभाषा अल्बानियाई थी।

 








All the contents on this site are copyrighted ©.