2017-07-07 17:14:00

हम आज के प्रेरित हैं, धर्माध्यक्ष चिसंगा


जाम्बिया, शुक्रवार, 7 जुलाई 2017 (वीआर) जाम्बिया, मानसा के धर्माध्यक्ष पैट्रिक चिसंगा ने अपने धर्मप्रांत की एक पत्रिका में महिला की सहभागिता पर बल देते हुए कहा कि वे समाज के प्रमुख प्रेरित हैं।

धर्माध्यक्ष ने समाज में माताओं की उपस्थिति और उनके अतुल्य प्रेम का जिक्र करते हुए स्थानी भाषा बेम्बा में कहा, “हम सभी आज के प्रेरित हैं।” उन्होंने अपने धर्मप्रांत की सभी महिलाओं का आहृवान करते हुए कहा कि आप अपने जीवन में ईश्वर को आदर देना न भूलें क्योंकि उन्होंने माता मरिया, मुक्तिदाता की माता के समान आप सभों का चुनाव, अपने मुक्ति कार्य में प्रथम नारी शिष्यों के रुप किया है।

उन्होंने कहा, “आप स्वाभाविक रुप से धर्म शिक्षिकाएं हैं जो विश्वास और नैतिकता की बातों को हमारे जीवन के शुरुआती दौर में सिखलाती हैं। आप अपने इस महान कार्य का तिरस्कार न करें जिसे ईश्वर ने आप को सौंपा है इसके द्वारा आप धर्मग्रंथ की धर्मी नारियों की भांति येसु के सुसमाचार की सेविकाएं बनती हैं।”   

धर्माध्यक्ष ने आगे कहा कि कलीसिया और समाज आप की ओर आनंदमय दृष्टि से देखती हैं क्योंकि आप में आशा की किरणें हैं विशेषकर उस समय जब हम अर्थिक, नैतिक, अन्याय और हिंसा जैसे परिस्थितियों से होकर गुजर रहे होते हैं।

सुसमाचार के वचनों, “शीघ्र जा कर सुसमाचार सुनाओं” (मत्ती, 20.10) के बारे में जिक्र करते हुए धर्माध्यक्ष चिसंगा ने कहा कि हमें येसु के पुनरुत्थान, बुराई पर अच्छाई, अंधकार पर प्रकाश और मृत्यु पर जीवन जो सुसमाचार का मुख्य आयाम है तत्परता के साथ एक दूसरे के बीच प्रसारित करना है।

उन्होंने कहा कि विश्व नकारात्मक और निराशाजनक ख़बरों से थक चुकी है। आज के प्रेरितों के रुप में यह हमारा उत्तरदायित्व है कि हम जोश और उत्साह के साथ सुसमाचार, झूठ पर सत्य की विजय, घृणा पर प्रेम, बदला के बदले क्षमा, घंमड के बदले नम्रता, विभाजन के बदले एकता और  युद्ध के बदले शांति का संदेश विश्व में प्रसारित करें। 








All the contents on this site are copyrighted ©.