2017-06-28 16:01:00

यूनिसेफ: प्रगति बिना लगभग 70 लाख बच्चे सन् 2030 तक में 5 वें जन्मदिन से पहले मर जाएंगे


न्यूयोर्क, बुधवार,28 जून 2017 (रेई) : यूनिसेफ के नये अध्ययन के अनुसार, बच्चों के स्वास्थ्य और सबसे वंचित समुदायों के अस्तित्व में निवेश में वृद्धि हुई है। हर लाख डॉलर खर्च के लिए की तुलना में लगभग दोगुना जानें बचाई जा रही हैं।

यदि बाल मृत्यु को कम करने में प्रगति में वृद्धि नहीं होगी, तो लगभग 70 लाख बच्चे सन् 2030 तक में 5 वें जन्मदिन से पहले मर जाएंगे। नए आंकड़ों के अनुसार 51 देशों में जहाँ लगभग 80% मृत्यु शिशुओं और 5 साल के बीच के बच्चों की होती है जो गैर गरीब समुदायों की बाल मृत्यु की तीन गुणा ज्यादा है। सबसे गरीब समूहों के बीच जीवन रक्षक उपायों का कवरेज बढ़ाने में बाल मृत्यु को कम करने में मदद मिली है।

नया अध्ययन डेटा और उपकरणों का प्रदर्शन इस लिए करता है कि निवेश तक पहुँचने के लिए सबसे गरीब वर्ग के बच्चों का जीवन बचाने के संदर्भ में 1.8 गुणा ज्यादा प्रभावी रहे हैं।

यूनीसेफ के कार्यकारी निदेशक अंतोनी लेक ने कहा "डेटा बताते हैं कि गरीब बच्चों के पक्ष में निवेश न केवल सैद्धांतिक रूप में बल्कि प्रयोगिक रुप में भी सही है वास्तव में प्रति डॉलर से बड़ी संख्या में जीवन बचाया जा सकता है।″

अध्ययन के दौरान पाया गया कि अफगनिस्तान, बांग्लादेश और मवाली जैसे देश जहाँ 5 वर्ष से कम उम्र  बच्चों की मृत्यु दर बहुत ऊँची है, वहाँ बच्चों के जीवन रक्षा पर ध्यान केंद्रित करते हुए नई नीतियों की पहल करनी है।








All the contents on this site are copyrighted ©.