2017-06-28 16:17:00

जाम्बिया के फादर पॉल सामासुमो विश्व सिग्नीस के उपाध्यक्ष निर्वाचित


वाटिकन सिटी, बुधवार,28 जून 2017 (रेई) : जाम्बिया के फादर पॉल सामासुमो विश्व सिग्नस के दो निर्वाचित उपाध्यक्षों में से एक हैं जिनका कार्यकाल 2017 से 2021 तक होगा।

वर्तमान में वे इटली के रोम स्थित वाटिकन रेडियो में अफ्रीका के लिए अंग्रेजी और कि-स्वाहीली भाषा विभाग के प्रमुख के रुप में कार्यरत हैं। दुनिया में काथलिक मीडिया पेशेवरों की जानी मानी संगठन सिग्निस के तीन उच्च स्थानों में से एक पद पर आसीन करने वाले अफ्रीका के पहले व्यक्ति हैं।

सिग्निस की विश्व कॉग्रेस 2017 की सभा कनाडा के क्वेबेक शहर में लावाल विश्व विद्यालय में 19 से 22 जून तक आयेजित की गई थी। इसी कॉग्रेस में फादर पॉल उपाध्यक्ष निवाचित हुए।

अमेरिका की सुश्री हेलेन उस्मान को विश्व सिग्निस का अध्यक्ष चुना गया जिन्होंने श्री गुस्ताव अन्दुजार का स्थान लिया। दूसरे उपाध्यक्ष मलेशिया के श्री एल जे सिनियाह हैं।

अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष विश्व सिग्निस की कार्यकारी समिति का गठन करते हैं।

उनके चुनाव पर टिप्पणी करते हुए फादर पॉल ने कहा कि काथलिक मीडिया एसोसिएशन के उपाध्यक्ष के रुप में उनका चुनाव अफ्रीका के लिए एक सम्मान की बात है।

सिग्निस 140 से अधिक देशों का प्रतिनिधित्व करने काथलिक मडिया संचारकों का एक विश्वव्यापी संस्था है

इसके सदस्य दुनिया के राष्ट्रीय क्षेत्रों के आधार पर वर्गीकृत हैं। छह क्षेत्र हैः अफ्रीका, लातीनी अमेरिका, उत्तरी अमेरिका, प्रशांत, एशिया और यूरोप।








All the contents on this site are copyrighted ©.