2017-06-21 16:10:00

ग्रांड कसाई के मिलितियामेन संघर्ष में 3,338 लोग मारे गये, प्रेरितिक राजदूत


किनशासा, बुधवार 21 जून 2017 (फीदेस) : कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के ग्रांड कसाई में कलीसियाई इलाका में हुए संघर्ष में 2016 अक्टूबर से लेकर आज तक 3,383 लोग मारे गये हैं। किशासा के प्रेरितिक राजदूत ने फीदेस को बताया कि 2016 में पुलिस एक मुटभेड़ में मिलितामेन के स्थानीय नेता कामूना न्सापू को मार दिया। उसके बाद से कोंगो की सेना और मिलितामेन दल के बीच हुए संघर्ष ग्रांड कसाई को भतभीत कर दिया गया है।

प्राप्त सूचनानुसार अब तक 30 सामूहिक कब्रों की खोज की गई हैं। 20 गांवों को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया गया है। जिसमें 10 गांव कोंगो की सेना द्वारा, 4 मिलितामेन दल द्वारा और 6 गांव अज्ञात समूहों द्वारा पूरी तरह से बर्बाद कर दिये गये। इन गांवो में 3698 घरों के तोड़ फोड़ दिया गया। इस संघर्ष में कलीसिया को भारी कीमत चुकानी पड़ी। चार कलीसियाई इलाका, कानानगा, म्बुजु-माई, लुईजा और लुएबो संघर्ष में प्रभावित हुए। म्वेका और कोलवेजी धर्मप्रांत मामूली तौर पर प्रभावित हुए थे। लूइजा के धर्माध्यक्ष फेलसिशियन मवाना गलांबुलुला और लुएबो के धर्माध्यक्ष पियरे-सेलेस्टीन त्तितोको मम्बा को निर्वासन के लिए मजबूर किया गया था। 60 पल्लियों, 34 धर्मसंघियों के घरों, 31 काथलिक स्वास्थ्य केंद्रों, 141 काथलिक स्कूलों को या तो तोड़ दिया गया या बंद करना पड़ा। 5 सेमिनरियों को भी तबरदस्ती बंद करना पड़ा जिसमें दो मेज़र सेमिनरी हैं।

 दस्तावेज कांगो के अधिकारियों और कनिशासा में राजनयिक अभ्यावेदन को भेजा गया था।








All the contents on this site are copyrighted ©.