2017-06-14 16:32:00

येसु ने हमारे सभी दुःखों को अपने उपर ले लिया, संत पापा


वाटिकन सिटी, बुधवार, 14 जून 2017 (रेई) : आज विश्व के कई देशों में युद्ध और संघर्ष जारी है। संत पापा ने ट्वीट प्रेषित कर युद्धों के लिए उत्तरदायी लोगों के मन-परिवर्तन और युद्ध में फँसे लोगों को दुःख सहने की शक्ति पाने के लिए त्याग-तपस्या और प्रार्थना करने की प्रेरणा दी।

 संत पापा ने 13 जून के संदेश में लिखा, ″अपने दुःखभोग द्वारा येसु ने हमारे सभी दुःखों को अपने उपर ले लिया। वे हमारे दर्द को जानते और समझते हैं। वे हमें दिलासा देते और दुःख से उबरने की शक्ति देते हैं।"

14 जून के संदेश में उन्होंने लिखा,″विश्व में हो रहे युद्धों को समाप्त करने और मन-परिवर्तन की कृपा पाने हेतु हमें बहुत ज्यादा प्रार्थना और तपस्या की जरुरत है।″








All the contents on this site are copyrighted ©.