2017-05-15 15:59:00

संत पापा द्वारा माता मरिया मेजर महागिरजाघर का दर्शन


वाटिकन सिटी, सोमवार, 15 मई 2017 (वीआर सेदोक) : वाटिकन के प्रेस विज्ञप्ति अनुसार संत पापा फ्राँसिस हमेशा की तरह, प्रत्येक प्रेरितिक यात्रा के बाद रविवार 14 मई अपराहन को रोम स्थित माता मरिया मेजर महागिरजाघर गये और वहाँ उन्होंने रोमवासियों की संरक्षिका माता मरियम की प्रतिमा को सफेद गुलाबों का एक गुच्छा अर्पित किया और करीब 20 मिनटों तक मौन प्रार्थना में समय बिताया।

विदित हो कि संत पापा फ्राँसिस फातिमा में माता मरियम के दिव्य दर्शन की शतवर्षीय जयन्ती के अवसर पर, 12 और 13 मई को पुर्तगाल की प्रेरितिक यात्रा समाप्त कर करीब 15:00 बजे मोन्ते रेआल हवाई अड्डे से रोम के लिए प्रस्थान किये और करीब 19,05 बजे रोम के चंपीनो हवाई अड्डे पहुँचे और वहाँ से वे वाहन द्वारा वाटिकन सिटी अपने निवास स्थान लौटे।








All the contents on this site are copyrighted ©.