2017-05-09 18:04:00

वाटिकन के स्थायी पर्यवेक्षक की प्रवास पर 'दूरदर्शी' समझौता हेतु सलाह


जेनेवा, मंगलवार, 9 मई 2017 (वीआर सेदोक): जेनेवा में संयुक्त राष्ट्र संघ एवं अंतरराष्ट्रीय संगठनों हेतु वाटिकन के स्थायी पर्यवेक्षक महाधर्माध्यक्ष इवान योरकोविक ने जेनेवा में सोमवार को एक परामर्श सम्मेलन को सम्बोधित किया जो विस्थापितों एवं मानव अधिकार पर अंतरराष्ट्रीय समझौता हेतु रास्ता तैयार करने हेतु आयोजित की गयी थी।

समझौता जो ″वैश्विक संविदा″ से जाना जाता है उसका उद्देश्य है अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन के सभी पहलुओं को संबोधित सिद्धांतों और प्रतिबद्धताओं की एक सूची तैयार करना।

उन्होंने कहा कि विस्थापन एवं शरणार्थी जैसे दो वैश्विक मुद्दों के प्रति हमारे समर्पण को स्वीकार किये जाने एवं भ्रातृत्व के मूल्यों द्वारा संचालित होने की आवश्यकता है जो मानव अधिकारों की सार्वभौम घोषणा और कई सम्मेलनों और अंतर्राष्ट्रीय समझौतों में निर्मित मानवता की आम विरासत पर प्रतिष्ठापित हो।

महाधर्माध्यक्ष ने कहा कि विस्थापितों की जिम्मेदारी है मेजबान देशों की संस्कृति एवं आध्यात्मिक समृद्धि का सम्मान करना तथा वैश्विकरण के मानव चेहरे को प्रस्तुत करना। जो राष्ट्रों के बीच शांति एवं आपसी संबंध को प्रोत्साहन देने का माध्यम बन सकता है। वे इस बात को स्पष्ट करते हैं कि हम एक ही मानव परिवार के सदस्य हैं। जबकि वे बहुधा बहुमूल्य योगदान मात्र के लिए स्वीकार किये जाते हैं जो वे मेजबान देशों के लिए आर्थिक लाभ, क्षतिपूर्ति, जनसांख्यिकीय घाटे और श्रमिकों की कमी के रूप में प्रदान करते हैं। दुःखद बात ये है कि वे नस्लवाद, असहिष्णुता तथा अन्य तरह के भेदभाव के शिकार होते हैं क्योंकि उन्हें अलग दृष्टि से देखा जाता है।  

उन्होंने अपील की कि विस्थापन की मानवीय सच्चाई की वास्तविक समझ का समर्थन करने के लिए इसे राष्ट्रीय स्तर पर मुख्यधारा से जाए और जिससे सामान्य जनता के बीच विदेशी और नस्लीय पूर्वाग्रह के उदय को रोकने में मदद मिलेगी।








All the contents on this site are copyrighted ©.