2017-04-27 17:16:00

संत पापा ने की मिस्र यात्रा की सफलता हेतु प्रार्थना की मांग


वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 27 अप्रैल 2017 (वीआर सेदोक): संत पापा फ्राँसिस ने मिस्र की अपनी प्रेरितिक यात्रा की सफलता हेतु प्रार्थना की याचना की।

उन्होंने 27 अप्रैल को एक ट्वीट प्रेषित कर लिखा, ″कृपया, मिस्र में शांति के तीर्थयात्री के रूप में कल मेरी यात्रा की सफलता हेतु प्रार्थना करें।″

असीसी के फ्राँसिसकन समुदाय के सुपीरियर फा. मौरो गाम्बेत्ती ने कहा, ″असीसी सेक्रेड कॉन्वेंट के फ्राँसिसकन समुदाय में संत पापा फ्राँसिस की प्रेरितिक यात्रा हेतु विशेष प्रार्थना की जा रही है।  शांति के संदेशवाहक बनकर मिस्र में संत पापा की यात्रा को वे संत फ्राँसिस की मध्यस्थता द्वारा ईश्वर को अर्पित कर रहे हैं।″    

संत पापा 28-29 अप्रैल को मिस्र की यात्रा करेंगे।

 

 








All the contents on this site are copyrighted ©.