2017-04-10 16:40:00

संत पापा ने जैव प्रौद्योगिकी के दुरुपयोग पर चेतावनी दी


वाटिकन सिटी, सोमवार,10 अप्रैल (वीआर सेदोक) : संत पापा फ्राँसिस ने वाटिकन के  परमाध्यक्षों के सभागार में जैव प्रौद्योगिकी की राष्ट्रीय समिति, और जैव प्रौद्योगिकी जीव विज्ञान के सदस्यों को संबोधित किया।

संत पापा फ्राँसिस ने जैव प्रौद्योगिकी के वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों से आग्रह किया है कि वे मानव जीवन और सृजन पर उनके निर्णयों के प्रभावों के बारे में हमेशा जागरुक रहें।।

संत पापा ने कहा, "आपका कार्य न केवल वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान के सामंजस्यपूर्ण और एकीकृत विकास को बढ़ावा देना है जो पौधे, पशु और मानव जीवन की जैविक प्रक्रियाओं से संबंधित है।  आपको उन नकारात्मक परिणामों की भविष्यवाणी को भी रोकना है जो विज्ञान और तकनीक के विकृत उपयोग के परिणामस्वरूप हो सकते हैं जब वे जीवन को हेरफेर करने के लिए उपयोग किए जाते हैं।"

जवाबदेही के सिद्धांत को उजागर करते हुए संत पापा ने कहा कि  जवाबदेही मानव क्रिया का एक महत्वपूर्ण आधार है प्रौद्योगिकी और विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों ने "मानव के हाथों में विशाल और बढ़ती हुई शक्ति" डाल दी है।

"एक गंभीर खतरा यह है कि नागरिकों और कभी-कभी उनका प्रतिनिधित्व करने वाली सरकार आने वाली चुनौतियों की गंभीरता से पूरी तरह से अवगत नहीं हैं। विज्ञान और जैव प्रौद्योगिकी शक्तियों का दुरुपयोग करने का खतरा है।

संत पापा ने कहा कि जब आर्थिक शक्ति और प्रौद्योगिकी की शक्ति के बीच का संबंध मजबूत है तो यह सबके हित में होगी।

उन्होंने कहा, "विभिन्न वैज्ञानिक, उत्पादक, नैतिक, सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक वास्तविकताओं की एक सामंजस्यपूर्ण संरचना तक पहुंचना आसान नहीं है जो एक स्थायी विकास को बढ़ावा देता है और जो हमारे 'आम घर' का सम्मान करता है।"

इसके लिए विनम्रता, साहस और खुलेपन की आवश्यकता होती है, उन्होंने कहा, निश्चित रूप से वैज्ञानिकों द्वारा सच्चाई और आम लोगों की भलाई हेतु दिया गया योगदान नागरिक विवेक के विकास में सहायक होती है।

अंत में संत पापा ने वैज्ञानिकों, प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों, व्यवसायियों और संस्थानों के प्रतिनिधियों के बीच आम सहमति की प्रक्रियाओं को आरंभ करने और उन्हें बनाए रखने, जीव विज्ञान तथा जैव प्रौद्योगिकी में विकास द्वारा उठाए गए मुद्दों पर जन जागरूकता बढ़ाने के लिए रणनीतियों की पहचान करने हेतु प्रोत्साहित किया।








All the contents on this site are copyrighted ©.