2017-03-18 16:54:00

संत पापा करेंगे मिस्र की प्रेरितिक यात्रा


वाटिकन सिटी, शनिवार, 18 मार्च 2017 (वीआर सेदोक): संत पापा फ्राँसिस 28 से 29 अप्रैल 2017 को मिस्र की प्रेरितिक यात्रा करेंगे।

वाटिकन प्रेस कार्यालय के निदेशक एवं वाटिकन प्रवक्ता ग्रेग बर्क ने 18 मार्च को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा, ″मिस्र के राष्ट्रपति, काथलिक धर्माध्यक्षों, कॉप्टिक ऑर्थोडॉक्स कलीसिया के परमाध्यक्ष तावाद्रोस द्वितीय तथा ग्रांड ईमाम अल अजहर शेख अहमद मुहम्मद एल तायिब के  निमंत्रण को स्वीकारते हुए, संत पापा फ्राँसिस अरब गणराज्य के मिस्र में 28 से 29 अप्रैल 2017 को प्रेरितिक यात्रा करेंगे। वे वहाँ काईरो का भी दौरा करेंगे। यात्रा का कार्यक्रम थोड़े समय में प्रकाशित किया जाएगा।″  

मिस्र की यह प्रेरितिक यात्रा, इटली के बाहर संत पापा की 18वीं प्रेरितिक यात्रा होगी।








All the contents on this site are copyrighted ©.