2017-03-04 15:42:00

सन्त पापा फ्राँसिस ने ईराक के नये राजदूत का प्रत्यय पत्र स्वीकार किया


वाटिकन सिटी, शनिवार, 4 मार्च 2017 (सेदोक): सन्त पापा फ्राँसिस ने, शनिवार को, परमधर्मपीठ के लिये नई इराकी राजदूत अहमद ओमर करीम बेरज़िंजी का प्रत्यय पत्र स्वीकार किया।

नवनियुक्त राजदूत बेरज़िंजी का जन्म 10 जनवरी सन् 1960 ई. में हुआ था। वे विवाहित हैं एवं चार संतानों के पिता हैं। उन्होंने बागदाद विश्व विद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की है।

वाटिकन के लिए इराकी राजदूत ने कई विभिन्न पदों पर कार्य किया है। सन् 1984 से 2004 तक वे वकील संघ के सदस्य तथा न्यायविद इराकियों के संघ के सदस्य रहे, साथ ही, फ्रांस में मानव विज्ञान के लिए यूरोपीय संस्थान / अरबी भाषा और इस्लामी इतिहास के लिए डच विभाग के प्रोफेसर का काम किया। ईराक के विदेश मामलों के मंत्रालय के राजनयिक संस्थान में राजनयिकों के लिए आयोजित पाठ्यक्रम में वे मानवाधिकार के प्रोफेसर भी रहे। 2004 से 2009 तक मानवाधिकार के लिए विभाग के प्रमुख के साथ विदेश मामलों के मंत्रालय में राजदूत रहे। 2009 से 2013 तक लेबनान तथा 2013 से 2015 तक रोमानिया के राजदूत के रूप में कार्य किया तथा 2015 में कानूनी मामलों और बहुपक्षीय संबंध के लिए उपसचिव का कार्यभार सँभाला।

वे अरबी, कुर्दिश, तुरकी, अंग्रेजी, डच तथा फ़ारसी भाषाओं के कुशल जानकार हैं। 








All the contents on this site are copyrighted ©.