2017-02-24 15:52:00

अन्तराष्ट्रीय समुदाय द्वारा सूडान के लोगों हेतु सहायता की याचना


वाटिकन रेडियो, 24 फरवरी, 2017 (वी. आर) सूडान में कार्यरत काथलिक सेवा संघ ने अन्तराष्ट्रीय समुदाय के देशों से आग्रह किया है कि वे सूडान के विभिन्न प्रान्तों में आकाल की परिस्थिति से निपटने हेतु और अधिक सहायता करें।

ख्रीस्तीय मानवीय सेवा विभाग के अधिकारी निक गुट्टमन ने वाटिकन रेडियो संवाददाता लीदिया ओकाने से वार्ता के दौरान बतलाया कि सूडान में सन् 2013 में शुरू हुए गृहयुद्ध जो 2015 की शांति वार्ता के बाद अब भी जारी है, करीबन एक लाख लोगों को अपने में निगल चुकी है जबकि 1.5 मिलियन लोग अपने सुरक्षा हेतु दक्षिणी सूडान को भाग गये हैं। निक ने कहा, “देश में आकाल की स्थिति लगातार हो रहे युद्ध के परिणाम हैं जिसके कारण लोगों का जन-जीवन दूभर हो गया है। युद्ध के कारण लोग अपनी जीविका के साधनों का जुगाड़ करने में असमर्थ हैं।” 

लोगों की ज़रूरतों के बारे में पूछे गये सवाल का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि फिलहाल देश में शांति बहाल करना नितांत आवश्यक है जिससे लोग अपने-अपने घरों को लौट सकें। जीवन निर्वाह चीजों को बारे में उन्होंने कहा कि हमें लोगों को खाद्य सामग्री के अलावा आवश्यकता की अन्य चीजों की आपूर्ति करनी है।

अन्तराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका के बारे में उन्होंने कहा कि देश शांति बहाल के आलावे लोगों में जीवन निर्वाह की चीजें वितरित करने की जरूरत है जिसके वे अपने कठिन परिस्थितियों से बाहर निकल सकें।

विदित हो कि बुधवार को संत पापा फ्रांसिस ने सूडान की विकट परिस्थिति को देखते हुए आकाल प्रभावित लोगों हेतु विश्व के देशों से भोजन व्यवस्था की अर्जी की थी। इसके प्रति उत्तर में यूके के अन्तराष्ट्रीय विकास विभाग ने दक्षिणी सूडान और सोमालिया के आपातग्रस्त प्रान्तों हेतु दो सौ मिलियन पौण्ड सहायता एवं सेवा-राशि के रुप में देने की घोषण की।  








All the contents on this site are copyrighted ©.