2017-02-18 13:55:00

येसु समाज के सुपीरियर जेनेरल भारत में


नई दिल्ली, शनिवार, 18 फरवरी 2017 (मैटर्स इंडिया): येसु समाज के शीर्ष अधिकारी जिन्हें ब्लैक पोप के रूप में भी जाना जाता है 11 दिनों की यात्रा पर 18 फरवरी को भारत की नई दिल्ली स्थित हवाई अड्डा पहुँचे।

फादर अर्तुरो मरचेलिनो सोसा अबास्कल दिल्ली के गाँधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दोपहर तीन बजे पहुँचे जिनका स्वागत दक्षिण एशियाई जेस्विटों के प्रतिनिधि फा. जॉर्ज पैट्टरी की अगुवाई में किया गया।

14 अक्टूबर 2016 को जेस्विट सोसाईटी के परमाधिकारी का कार्यभार ग्रहण करने के बाद फा. सोसा ने अपनी यात्रा हेतु भारत को प्रथम देश के रूप में चुना है। भारत दक्षिण एशिया का एक ऐसा देश है जहाँ जेस्विट पुरोहितों की संख्या करीब 4,000 है जबकि पूरे धर्मसमाज में सदस्यों की संख्या कुल 16,000 है।  

वे प्रथन जेस्विट सुपीरियर जेनेरल हैं जो संत पापा फ्राँसिस की पुण्यभूमि लातीनी अमरीका से आते हैं।

फादर सोसा भारत में 28 फरवरी तक रहेंगे। वे दो दिनों तक दिल्ली में रुकने के बाद मध्यप्रदेश प्रोंविस की ओर रवाना होंगे जो आदिवासी बहुल मध्य भारत के छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश राज्यों पर स्थित है। इस यात्रा के दौरान वे कई तरह के कार्यक्रमों का संचालन करें।

विदित हो कि दक्षिण एशिया में येसु समाजी अफगानिस्तान, बंगलादेश, भारत, नेपाल, पाकिस्तान तथा श्रीलंका में कार्यरत हैं जहाँ कुल 18 प्रोविंस एवं दो प्रांत हैं। 








All the contents on this site are copyrighted ©.