2017-02-15 16:18:00

संत पापा और परमधर्मपीठीय रोमी कार्यालय के सदस्यों के लिए आध्यात्मिक साधना


वाटिकन सिटी, बुधवार, 15 फरवरी 2017 (सेदोक) : संत पापा फ्राँसिस और परमधर्मपीठीय रोमी कार्यालय के सदस्यों के लिए 5 से 10 मार्च तक आध्यात्मिक साधना की व्यवस्था अरिच्चा के डिवाईन मास्टर हाउस में की गई है। आध्यात्मिक साधना के उपदेशक फ्राँसिसकन फादर जूलियो मिखेलिनी संत मत्ती के सुसमाचार से येसु के दुःखभोग, मृत्यु और पुनरुत्थान पर प्रवचन देंगे।

मिलान में जन्में 50 वर्षीय फादर मिखेलिनी ने सन् 1992 में फ्रायर माइनर धर्मसमाज में व्रत धारण किये एवं 1994 में उनका पुरोहिताभिषेक हुआ। वर्तमान में वे असीसी के ईशशास्त्र संस्थान में पढ़ाते हैं और " कोनवीवियुम असीसेन्से" के संपादक हैं।

आध्यात्मिक साधना की शुरुआत 5 मार्च रविवार को 6 बजे शाम पवित्र साक्रामेंट की आराधना और संध्या प्रार्थना से शुरु होगी। अन्य दिनों में प्रातः 7:30 बजे पवित्र मिस्सा, पहला उपदेश 9.30 बजे,  दूसरा उपदेश शाम 4 बजे होगा उसके बाद पवित्र साक्रामेंट की आराधना और संध्या प्रार्थना होगी। अंतिम दिन 10 फरवरी को एक प्रवचन होगा।

रविवार 5 मार्च को पेत्रुस की स्वीकारोक्ति और यरूशलेम की ओर येसु की यात्रा (मत्ती 16: 13-21) से आध्यत्मिक साधना की शुरुआत होगी। अन्य दिनों के लिए मनन चिंतन हेतु निम्न पाठ दिये गये हैं- येसु के अंतिम शब्द और दुःखभोग के शुरुआत (मत्ती 26: 1-19), रोटी और येसु का शरीर, दाखरस और येसु का रक्त (मत्ती,  26, 26-36); गेथसेमनी में प्रार्थना और येसु की गिरफतारी (मत्ती, 26, 36-56); यूदस और रक्त की जमीन (मत्ती, 27: 1-10); प्राणदंड की आज्ञा और पिलातुस की पत्नी का स्वप्न (मत्ती,  27, 11-26); ईसा की मृत्यु (मत्ती, 27: 45-46); ईसा का दफन (मत्ती, 27, 56-66); खाली कब्र और पुनरुत्थान (मत्ती, 28: 1-20)

हमेशा की तरह, आध्यात्मिक साधना के दौरान, संत पापा का  बुधवारीय आम दर्शन समारोह, व्यक्तिगत और विशेष दर्शकों से मुलाकात निलंबित रहेगा।








All the contents on this site are copyrighted ©.