2017-02-13 16:53:00

फातिमा तीर्थस्थल में संत पापा की यात्रा हेतु प्रतीक चिन्ह


वाटिकन सिटी, सोमवार, 13 फरवरी 2017 (वीआर सेदोक): संत पापा फ्राँसिस फातिमा में माता मरियम के दिव्य दर्शन की शतवर्षीय जयन्ती के अवसर पर, 12 और 13 मई को फातिमा के मरियम तीर्थ की यात्रा करेंगे।

फातिमा मरियम तीर्थ के संचालक तथा संत पापा की फातिमा यात्रा के संयोजक फा. कार्लोस काबेचिन्हास ने प्रतीक चिन्ह के बारे बतलाते हुए कहा, ″प्रतीक चिन्ह द्वारा हम सादगी एवं स्पष्टता को प्रकट करना चाहते हैं जो संत पापा फ्रांसिस की विशेषता है।

प्रतीक चिन्ह का निर्माण फ्रांचेस्को फ्रोविडेंस ने की है जिसमें एक हृदय को दर्शाया गया है जो रोजरी से बना हुआ है, ऊपर एक क्रूस है तथा आदर्शवाक्य है, ″संत पापा फ्राँसिस- फातिमा में 2017″, मोटो के नीचे संत पापा की यात्रा का आदर्शवाक्य लिखा है ″मरियम के साथ, आशा और शांति की यात्रा″ तथा अंत में शतवर्षीय जयन्ती का प्रतीक चिन्ह है।








All the contents on this site are copyrighted ©.