2017-02-10 16:18:00

यूएन द्वारा यमन में आकाल की चेतावनी


वाटिकन रेडियो, शुक्रवार 10 फरवरी 2017 (वी आर)  यूएन ने यमन में आकाल की संभावना जाहिर करते हुए आवश्यक सहायता हेतु मदों की मांग की है।

देश में गृह युद्ध की स्थिति में करीबन 12 मिलियन लोगों आकाल की संभावित स्थिति में गुजर बसर करने को विवश हैं।

यूएन आपातकालीन शिविर के संचालक स्तीफन ओबरिन ने गुरुवार को भोजन और अन्य जरूरी संबंधी सहायता की वस्तुओं हेतु 2.1 विलियन डालर की माँग करते हुए अपने संक्षिप्त संदेश में कहा कि 7. 3 मिलियन लोगों को यह पता नहीं कि उनके लिए भोजन की व्यवस्था कैसे की जाती है।

उन्होंने कहा कि यूएन आंकड़ों से मुताबिक करीबन 3.3 मिलियन की आबादी में करीब 2.1 मिलियन बच्चे कुपोषण के शिकार हैं। यमन में यूएन के मानवीय समन्वयक जैमी मैकगोल्डरिक ने कहा कि लोगों को अपनी जीविका हेतु संघर्ष करना पड़ रहा है।

मछुवारे मछली नहीं मार सकते, कृषक खेती नहीं कर सकते, नागरिक सेवकों को भुगतान नहीं किया जा सकता। लोग अपने बच्चों का भरणपोषण करें या उनकी चिकित्सा के खर्च वहन करें, लोगों को प्रति दिन इस प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। विगत साल के यूनिसेफ रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने बतलाया कि सन् 2016 में कुपोषण से करीबन 63 हजार बच्चों की मौत हो गई थी। 








All the contents on this site are copyrighted ©.