2017-02-04 16:16:00

संत अंतोनी का अवशेष भारत, बंगलादेश एवं टेक्सास में


वाटिकन रेडियो, शनिवार, 4 फरवरी 2017 (वीआर अंग्रेजी): भारत, टेक्सास एवं  बंगलादेश के ख्रीस्तीय विश्वासियों के लिए फरवरी एवं मार्च का महीना एक सुन्दर अवसर होगा जब वे पादुआ के संत अंतोनी के अवशेष का दर्शन कर पायेंगे।

पादुवा के संत अंतोनी का अवशेष विश्व के विभिन्न देशों में तीर्थयात्रा हेतु घुमाया जा रहा है ताकि श्रद्धालु उनका दर्शन कर सकें तथा उनके जीवन काल में की गयी उनकी यात्रा की याद कर सकें।

संत अंतोनी के अवशेष को तीर्थयात्रा में घुमाये जाने हेतु संचालक फा. मारियो कोनते ने कहा कि 10 से 19 फरवरी तक उसे टेक्सस के ऑस्टिन, ब्रायन, वाको, और बेलटोन शहरों में लिया जाएगा। उनका कहना था कि जब फातिमा की माता मरिया के दर्शन की शतवर्षीय जयन्ती पर उन्हें विश्व के विभिन्न हिस्सों में घुमाया जा रहा है टेक्सास की कलीसियाएँ संत अंतोनी के अवशेष का स्वागत करेंगी।

इस बीच पादुवा के संत अंतोनी के अवशेष का एक अंश बंदलादेश में 2 से 8 फरवरी तक घुमाया जा रहा है।

ढाका के महाधर्माध्यक्ष कार्डिनल पैट्रिक डी रोजाररियो तथा प्रेरितिक राजदूत महाधर्माध्यक्ष जोर्ज कोचेरी ने अवशेष के आगमन पर पंनजोरा के संत अंतोनी गिरजाघर में ख्रीस्तयाग अर्पित किया।

भारत में संत अंतोनी का अवशेष 10 फरवरी से 15 मार्च के बीच घुमाया जाएगा। 








All the contents on this site are copyrighted ©.