2017-02-04 15:27:00

नोबेल शांति पुरस्कार विजेताओं के शिखर सम्मेलन को संत पापा का संदेश


वाटिकन सिटी, शनिवार, 4 फरवरी 2017 (वीआर सेदोक):  संत पापा फ्राँसिस ने नोबेल शांति पुरस्कार विजेताओं के शिखर सम्मेलन के प्रतिभागियों को प्रोत्साहन दिया कि वे लोगों के बीच समझदारी एवं वार्ता को बढ़ावा दें।

उन्होंने कोलोम्बिया में सरकार एवं विद्रोही सैनिकों के बीच शांति पर विशेष जोर देते हुए कहा कि “वे सभी समुदायों को शत्रुता एवं विभाजन से ऊपर उठने हेतु प्रेरित करें क्योंकि जब हिंसा के शिकार व्यक्ति बदले की भावना के प्रलोभन से बच जाते हैं तब वे अहिंसक शांति के सबसे विश्वसनीय प्रोत्साहक बनते हैं।''  

संत पापा ने अपने संदेश के अंत में सभी के लिए विवेक एवं सामर्थ्य हेतु प्रार्थना की। उन्होंने कहा,

“प्रार्थना के माध्यम से अहिंसा हमारे निर्णय, संबंध, कार्यों तथा राजनीतिक जीवन के सभी रूपों की कसौटी बने।“  

संत पापा की ओर वाटिकन राज्य सचिव द्वारा लिखा यह पत्र कोलोम्बिया के प्रेरितिक राजदूत महाधर्माध्यक्ष एत्तोरे बलेस्त्रेरो के माध्यम से विश्व नोबेल शांति पुरस्कार विजेताओं के 'शिखर सम्मेलन के प्रतिभागियों को प्रेषित किया गया था।

विश्व नोबेल शांति पुरस्कार विजेताओं का 16वाँ 'शिखर सम्मेलन बोगोटा में 2 से 5 फरवरी तक आयोजित किया गया है।

जानकारी के अनुसार शिखर सम्मेलन के प्रतिभागी आधुनिक युग में शांति की विभिन्न चुनौतियों पर चिंतन कर रहे हैं। संत पापा ने अपने संदेश में उन्हें लोगों के बीच समझदारी एवं वार्ता को बढ़ावा देने का प्रोत्साहन दिया।

उनकी आशा है कि शांति एवं मेल-मिलाप हेतु सेतु के निर्माण का, कोम्बिया का प्रयास सभी समुदायों को प्रेरणा प्रदान करे ताकि वे शत्रुता एवं विभाजन से ऊपर उठ सकें।








All the contents on this site are copyrighted ©.