2017-02-03 16:05:00

ऍव्दिइव्का के नागरिकों को कारितास की जीवन सुरक्षा सेवा


वाटिकन रेडियो, शुक्रवार 03 फरवरी 2017 (वी आर)  पूर्वी यूक्रेन के ऍव्दिइव्का शहर में विगत दिनों युद्ध के कारण करीब 10 लोग मारे गये और दर्जनों की संख्या में लोगों घायल हुए हैं।

वाटिकन रेडियो की लिन्डा वोरदोनी से वार्ता करते हुए कारितास यूरोप के सचिव जोर्ज नुनो मेयर ने बतलाया कि युद्ध की स्थिति के कारण हज़ारों नागरिकों को कड़के की सर्दी में बिना जल और विद्युत पूर्ति के जीवन यापन को बाध्य होना पड़ा रहा है।

उन्होंने कहा की युद्ध की इस स्थिति के कारण 25 हजार की आबादी वाले शहर में करीब 15 हजार लोग ही बचे हैं जिनमें  2,000 बच्चों और करीब 10,000 बुजुर्गों और कमजोर लोग शामिल हैं जो युद्ध की स्थिति से भाग पाने में असमर्थ है जिनकी सेवा कारितास कर रही है।

कारिसात के लोगों ने अपने जान की परवाह किये बिना करीब पिछले दिनों एक हजार भोजन पैकेटों को लोगों के बीच वितरण किया। लोगों के बीच करीब 10 टन खाद्य सामग्री के बांटे जाने हैं जिससे वे अपने लिए 2 से 3 सप्ताह हेतु खाने की पर्याप्त सामग्री जामा कर सकें।

उन्होंने ने कहा कि लोगों के बीच चिकित्सा की वस्तुओं का भी वितरण किया जा रहा है क्योंकि शहर में चिकित्सा की कोई सेवा उपलब्ध नहीं है।

सचिव ने बतलाया की इस युद्ध के कारण पूर्वी युक्रेन के करीब 5 मिलियन लोग प्रभावित हुए हैं जिसमें करीबन 3 मिलियन लोग अपने घरों को छोड़ कर भाग गये हैं जबकि 1.7 मिलियन लोग यूक्रेन के क्रेन्दीय और पश्चिमी भागों में शरण लिये हुए हैं जबकि दूसरे रूस और अन्य शहरों की ओर भाग गये हैं।

ऍव्दिइव्का शहर की स्थिति के बारे में उन्होंने कहा कि विद्युत लाईन पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिये गये हैं जिसके कारण लोगों को ठंढ का कहर झेलना पड़ रहा हैं क्योंकि तापमान 17 डिग्री स्रेलसियस से 0 डिग्री स्रेलसियस है और ऐसी स्थिति में लोगों का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है।

कारितास सचिव ने कहा, “हमें शांति, आपसी वार्ता और लोगों के घर लौटने की आशा है। लोग अपने घरों को लौट आयेंगे और अपने बच्चों की देखभाल करेंगे। सामान्य जन जीवन में लौट आने हेतु हमें इस समय प्रार्थना की भी विशेष जरूरत हैं।”








All the contents on this site are copyrighted ©.