2017-02-02 15:28:00

समर्पित जीवन ईश्वर का एक महान वरदान है, संत पापा


वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 2 फरवरी 17 (वीआर सेदोक): समर्पित जीवन हेतु विश्व दिवस पर संत पापा ने कहा कि यह कलीसिया तथा लोगों के लिए ईश्वर का एक महान वरदान है।

उन्होंने 2 फरवरी को एक ट्वीट संदेश प्रेषित कर कहा, ″समर्पित जीवन ईश्वर का एक महान वरदान है, कलीसिया तथा अपने लोगों के लिए ईश्वर का वरदान।″  

सन् 1997 ई. में संत पापा जोन पौल द्वितीय ने समर्पित महिलाओं एवं पुरूषों के लिए प्रार्थना दिवस की स्थापना की थी। यह त्योहार येसु के मंदिर में समर्पण महापर्व से जुड़ा है जिसे मोमबत्ती पर्व के रूप में भी जाना जाता है। इस दिन मोम बत्ती की आशीष की जाती है जो संसार की ज्योति ख्रीस्त का प्रतीक है। जिन लोगों ने समर्पित जीवन अपनाया है इस पर्व के द्वारा उन्हें यह निमंत्रण दिया जाता है कि वे सभी लोगों के लिए ख्रीस्त के प्रकाश पर चिंतन करें।   

येसु के मंदिर में समर्पण महापर्व एवं समर्पित जीवन हेतु विश्व दिवस के उपलक्ष्य में संत पापा, संत पेत्रुस महागिरजाघर में संध्या 5.30 बजे समारोही ख्रीस्तयाग अर्पित करेंगे।








All the contents on this site are copyrighted ©.