2017-01-25 14:32:00

कंधमाल जिले में पहले सेल्सियन सहित छह नए पुरोहितों का अभिषेक


भुवनेश्वर, बुधवार 25 जनवरी 2017 (एशिया न्यूज) :  कंधमाल जिले में पहले सलेसियन सहित छह नए पुरोहितों का अभिषेक कटक-भुवनेश्वर के महाधर्माध्यक्ष जोन बरवा ने किया।

कपुचीन माइनर धर्मसमाज के फादर तेजेसेवर बादाराइतो, फादर प्रताप चन्द्र बिहोई और फादर लमन नायक का पुरोहिताभिषेक शनिवार 21 जनवरी को कटक-भुवनेश्वर महाधर्मप्रांत के पादरे पीओ सिमोनाबाड़ी पल्ली में हुआ। पुरोहिताभिषेक समारोह में 30 पुरोहितों, 20 धर्मबहनों और 3000 से अधिक काथलिकों ने भाग लिया।

कपुचीन माइनर धर्मसमाज के प्रोविंसियल फादर चिन्नु पोलिसेत्ती ने एशियान्यूज से कहा, " कंधमाल में हुई उत्पीड़न और धमकियों के बावजूद धर्मसमाजी जीवन के बुलाहट के लिए मैं ईश्वर को धन्यवाद देता हूँ।

मैं कंधमाल के ख्रीस्तीयों को उनके अटूट विश्वास की सराहना करता हूँ। ख्रीस्तीयों के प्रति घृणा और अत्यचार होने के बावजूद इन्होंने बड़े साहस के साथ सुसमाचार को अपने दैनिक जीवन में जीकर अपने विश्वास की गवाही दी है।

सोमवार 23 जनवरी को कतिंगा के पवित्र हृदय पल्ली में महाधर्माध्यक्ष जोन बरवा ने सलेसियन धर्मसमाज के फादर कुमुदा डिंगल का पुरोहिताभिषेक और दो डीकनों का उपयाजकीय अभिषेक किया।

ये पुरोहिताभिषेक इस बात की पुष्टि है कि संघर्ष और उत्पीड़न के बावजूद इस क्षेत्र में धर्म समाजी जीवन जीने के लिए काफी बुलाहट है।

फादर डीगल इस क्षेत्र के पहले सलेसियन पुरोहित है। उन्होंने कहा, ″ मैं ईश्वर को तहे दिल से धन्यवाद देता हूँ। मेरी दीन प्रार्थना है कि ईश्वर मेरा मार्गदर्शन करे जिससे मैं गरीबों और परित्यक्त युवाओं की सेवा कर सकूँ, क्योंकि यही मेरे धर्मसमाज का करिस्मा है।

फादर डींगल का आदर्श वाक्य है 'प्रभु मेरा चरवाहा है'। फादर डींगल ने कहा कि जीवन के हर मोड़ में उसने प्रभु की उपस्थिति का अनुभव किया। प्रभु ने ही उनका मार्ग दर्शन किया है और प्रभु ही उनका चरवाहा है। बदले में वे भी जरुरत मंदों के लिए एक भला गड़ेरिया बनना चाहते हैंi








All the contents on this site are copyrighted ©.