2017-01-21 16:00:00

महाधर्माध्यक्ष जॉमबात्तिस्ता दीक्वात्रो भारत के नये प्रेरितिक राजदूत


वाटिकन सिटी, शनिवार, 21 जनवरी 2017 (वीआर सेदोक): संत पापा फ्राँसिस ने भारत एवं नेपाल के लिए शनिवार 21 जनवरी को एक नये प्रेरितिक राजदूत की घोषणा की।

उन्होंने जिरोमोनते के महाधर्माध्यक्ष तथा बोलिविया के प्रेरितिक राजदूत जॉमबात्तिस्ता दीक्वात्रो को भारत एवं नेपाल के लिए नया प्रेरितिक राजदूत नियुक्त किया है।

नवनियुक्त प्रेरितिक राजदूत का जन्म इटली के बोलोनिया शहर में 18 मार्च 1954 ई. में हुआ था।

24 अगस्त 1981 ई. में रगुसा धर्मप्रांत के लिए उनका पुरोहिताभिषेक हुआ और 2 अप्रैल 2005 को धर्माध्यक्ष नियुक्त किये गये। 

इसके पूर्व महाधर्माध्यक्ष सलावातोरे पेन्नाक्यो भारत एवं नेपाल के प्रेरितिक राजदूत थे। 








All the contents on this site are copyrighted ©.