2017-01-13 16:01:00

ठंड से राहत हेतु संत कलिस्तो के द्वार खुले


वाटिकन सिटी, शुक्रवार, 13 जनवरी 2017 (सेदोक) संत एजिदियो समुदाय ने ठंड से बचने हेतु 07 जनवरी से संत कलिस्तो, त्रस्ततेवेरे के गिरजाघह को गृहविहीनों के लिए खोल है।

इटली में मौसम की नजाकत को देखते हुए संत कलिस्तो के गिरजाघर ने अपने परिसर को गृहविहीनों विशेषकर गलियों में रात्रि बीतने वालों के लिए खोल रखा है जिससे वे कड़ाके की ठंड और तापमान परिवर्तन होने तक अपनी को सुरक्षित रख सकें। आश्रय हेतु खोले गये गिरजाघर की चारदीवारी के अन्दर अतिरिक्त स्थान है जहाँ लोग अपने लिए सुरक्षित जगह की व्यवस्था कर सकते हैं।

इस गिराजघर का निर्माण 7वीं सदी में किया गया है जो फिलहाल संत मरियम त्रस्ततेवेरे पल्ली, संत एजिदियो समुदाय की देख रेख में है जो इसका उपयोग धर्मविधि, धर्मशिक्षा और विशेषकर बुज़ुर्ग और शारीरिक रुप से असमक्ष लोगों की सेवा हेतु करते हैं।

फिलहाल गिरजाघर परिसर में 30 लोगों ने पनाह ले रखी है जिनके लिए ठंड से बचने हेतु उचित व्यवस्था की गई है। वे निकटवर्ती विया दनदोलो के भोजनालय में सात बजे भोजन ग्रहण करते और संत कलीस्तो के गिरजाघर में दिन के 8 और 10 बजे मिस्सा बलिदान में शरीक होते हैं। नये अगुन्तकों की सेवा हेतु एजिदियो समुदाय के स्वयंसेवी सुबह-शाम उपस्थित रहते हैं। 








All the contents on this site are copyrighted ©.