2016-12-26 15:09:00

खीस्तीयों के साथ मुसलमानों ने भी क्रिसमस मनाया


लाहौर, सोमवार,26 दिसम्बर 2016 (फीदेस) : मुस्लिम और ख्रीस्तीयों के बीच वार्ता और दोनों समुदायों के मुख्य त्योहारों में सहभागिता द्वारा उनके बीच अच्छे संबंध भी बनाये जा रहे हैं।

फादर विक्टर सवेरा ओ.एफ.एम समारोह के संयोजक ने फीदेस को बताया कि लाहौर में फ्राँसिसकन पुरोहितों द्वारा पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन के अवसर पर अंतरधार्मिक सम्मेलन का आय़ोजन किया गया था जिसमें दोनों धर्मों के नेताओं और समुदायों ने भाग लिया था। क्रिसमस के अवसर पर भी फ्राँसिसकन पुरोहितों द्वारा अंतरधार्मिक सम्मेलन का आय़ोजन किया गया था जिसमें दोनों धर्मों के नेताओं और लोगों ने एक दूसरे को क्रिसमस के शुभकामनाएँ दी।

फादर विक्टर ने बताया कि समारोह में वे कुरान और बाईबल से चुने हुए पाठों को पढ़ते हैं और प्रार्थानाएँ चढ़ाते हैं। फ्राँसिसकन केंद्र के प्रार्थनालय में कुछ मौलवियों ने क्रिसमस की शाम की प्रार्थना में भाग लिया। इस अवसर पर लाहौर के रॉयल मस्जिद के इमाम सैयद अब्दुल ख़वीर आजाद ने क्रिसमस उत्सव की सराहना की। फादर ने कहा, ″आज के माहौल में शांति और सद्भाव को बढ़ावा देने हेतु दोनों समुदायों में आपसी बातचीत अपरिहार्य हैं।"

हाल के दिनों में यही भावना रोम के पाकिस्तानी दूतावास में क्रिसमस समारोह के दौरान महसूस किया गया था। इटली में पाकिस्तान के इस्लामी गणराज्य के राजदूत नदीम रियाज़ ने क्रिसमस समारोह की मेजबानी की । उत्सव में रोम में अध्ययन करने वाले पुरोहितों, धर्मबहनों गुरुकुल के छात्रों और लोकधर्मियों ने भाग लिया। समारोह के दौरान, उर्दू, पंजाबी, इतालवी और अंग्रेजी में क्रिसमस के गाने गाये गये।








All the contents on this site are copyrighted ©.