2016-12-23 14:43:00

दो गिरजाघरों में हमले के बाद मणिपुर में कर्फ्यू


इम्फाल, शुक्रवार 23 दिसम्बर 2016 (एशिया न्यूज) :  मणिपुर की राजधानी इम्फाल में दो बैपटिस्ट गिरजाघरों में हुए हमले के बाद शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है और क्रिसमस समारोह को रुकवाने की भी धमकी दी गई है।

नागा पहाड़ की तराईयों में जहाँ मुख्यतः नागा और कुकी दो जाति के ख्रीस्तीय बसे हुए हैं, राज्य सरकार द्वारा सात नए जिलों की स्थापना की घोषणा किए जाने के बाद एक महीने के लंबे तनाव और हिंसा के कृत्यों का चरम बिंदु गिरजाघरों में हमला था।

स्थानीय सूत्रों ने एशिया न्यूज को बताया कि यह एक धार्मिक मुद्दा नहीं है बल्कि एक राजनीतिक और क्षेत्रीय विवाद है जो अंततः बहुमत मेइती हिंदू जातीय समूह द्वारा गिरजाघरों में हमलों से समाप्त हुआ।

नवम्बर के शुरू में सरकार ने नागा पर्वत की श्रृंखलाओं में नये जिलों की स्थापना की घोषणा से तनाव की स्थिति विकसित हुई। यूनाइटेड नागा काउंसिल (यूएनसी) के सदस्यों ने राज्य के लिए आपूर्ति लाने के लिए इस्तेमाल दो राजमार्गों पर आर्थिक नाकाबंदी लगा दी।

15 दिसम्बर को नये जिले लोखौ के उद्घाटन के दौरान स्थिति और भी खराब दो गई। नागालैंड के नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल के जनजातीय उग्रवादियों ने मणिपुर के एक पुलिस स्टेशन पर हमला किया, इसमें तीन पुलिस की मौत हो गई और 14 घायल हो गये।

17 दिसम्बर को दो गिरजाघरों में हमला किया गया। मेइती हिन्दू हमलावरों ने मणिपुर के गिरजाघर की दीवार पर लिख दिया, पूर्व अनुमति के बिना कोई भी मिस्सा पूजा करने या क्रिसमस का त्योहार नहीं मना सकता है।" हमलावरों ने धमकी दी कि तांगखुल बैपटिस्ट गिरजाघर में अगर पूजा अर्चना की गई या प्रार्थनाओं का आयोजन किया गया तो उसे जला दिया जाएगा।

संयुक्त नगा परिषद द्वारा आर्थिक नाकेबंदी के विरोध में प्रर्दशन के बाद मणिपुर के इंफाल जिले में रविवार(18 दिसम्बर) को हिंसा भड़ गई। जिसके बाद इंफाल ईस्ट जिले में अनिश्चितकाल के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया।

राज्य के संवेदनशील इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात करके हिंसा पर काबू पाने के लिए हर उपाय किए जा रहे हैं। मणिपुर में इंफाल के पूर्वी जिले के कई हिस्सों में रविवार को कर्फ्यू लगा दिया गया। यहां इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

गुवाहाटी के सेवानिवृत महाधर्माध्यक्ष थोमस मेनापरम्बिल ने हर किसी से सोच विचार कर और वार्तालाप द्वारा समाधान खोजने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वे मणिपुर के लिए प्रार्थना करते हैं।








All the contents on this site are copyrighted ©.