2016-12-09 15:17:00

संत पापा फ्राँसिस का इंडोनेशिया भुकम्प पीड़ितों हेतु प्रार्थना


वाटिकन रेडियो, शुक्रवार, 08 दिसम्बर 2016 (वी आर सेदोक) संत पापा फ्रांसिस ने गुरुवार को भुकम्प से प्रभावित इंडोनेशिया के लोगों के लिए प्रार्थना की।

विदित हो की बुधवार को सुमात्रा प्रायद्वीप के अक्के प्रान्त में 6.5 की तीव्रता में आये भुकम्प में करीबन 100 लोगों की मृत्यु हो गई है।

मरिया के निष्कलंक गर्भधारण पर्व के अवसर पर देवदूत प्रार्थान के दौरान संत पापा ने कहा, मैं भुकम्प के शिकार लोगों, परिवारों और घायलों को अपनी प्रार्थना का आश्वासन देता हूँ। ईश्वर आप सबों में साहस का संचार करे और राहत कार्य में संलग्न लोगों की मदद करे।

ज्ञात हो कि सन् 2004 के दिसम्बर महीने में इंडोनेशिया का यह प्रान्त भुकम्प और सुनामी की चपेट में आ गया था जिसमें करीबन एक लाख से अधिक लोग मारे गये थे। 








All the contents on this site are copyrighted ©.