2016-12-05 14:46:00

12 दिसम्बर को माता मरियम के सम्मान में ख्रीस्तयाग


वाटिकन सिटी, सोमवार, 5 दिसम्बर 2016 (वीआर सेदोक): आगमन के तीसरे सप्ताह 12 दिसम्बर को संध्या 6 बजे संत पेत्रुस महागिरजाघर में, संत पापा फ्राँसिस ग्वादालुपे की धन्य कुँवारी मरियम के पर्व दिवस पर उनके सम्मान में समारोही ख्रीस्तयाग का अनुष्ठान करेंगे।

संत पापा फ्राँसिस जो ग्वादालुपे की माता मरियम के प्रति विशेष भक्ति रखते हैं, 2015 में यह घोषित की थी कि वे इस समारोह का अनुष्ठान करेंगे तथा लातीनी अमरीका के लिए गठित परमधर्मपीठीय आयोग से, संत पापा के साथ समारोह के अनुष्ठान के आयोजन हेतु आग्रह किया था।

संत पापा के धर्मविधि अनुष्ठानों की व्यवस्था करने वाली समिति के अध्यक्ष मोनसिन्योर ग्वीदो मरिनी ने इस बात को पुनः स्मरण दिलाया कि इस समारोह में भाग लेने के इच्छुक कार्डिनल, महाधर्माध्यक्ष, धर्माध्यक्ष एवं पुरोहित मिस्सा पूजा हेतु आवश्यक परिधान के साथ समय पर उपस्थित हों।  








All the contents on this site are copyrighted ©.