2016-11-25 16:12:00

संत पेत्रुस के प्रांगण में क्रिसमस ट्री की स्थापना


वाटिकन रेडियो, शुक्रवार, 25 नवम्बर 2016 (वी आर) ख्रीस्त जनम दृश्य की तैयारी के तहत संत पेत्रुस के प्रांगण में 25 मीटर क्रिसमस ट्री व्यवस्थित किया गया।

इस वर्ष वाटिकन संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रांगण में डाला गया क्रिसमस ट्री उत्तरी इटली के तेन्तो शहर से लाया गया है। इस फर वृक्ष को स्थानीय स्कूलू बच्चों ने सजाया है जो विभिन्न रोगों से ग्रसित अस्पतालों में अपनी चिकित्सा के लिए दाखिल हैं। वृक्ष को सजाई जाने वाली श्रृंगार की चीजें भी इटली के विभिन्न अस्पतालों में दखिल बच्चों के द्वारा तैयार की गई हैं जो कैंसर जैसी अन्य घातक बीमारियों से ग्रसित हैं।

क्रिसमस ट्री में करीब 18 हजार बत्तियाँ डाली जायेंगी जो एईडी तकनीकी की हैं जिन्हें विशेष रुप से पर्यावरण को ध्यान में रखते चुना गया है जो बहुत कम ऊर्जा खपत करती हैं।

येसु जन्म के दृश्य की आकृतियाँ उन लोगों को समर्पित की जायेंगी जिन्होंने अपने देशों से पलायन करते हुए खतरनाक समुद्री यात्रा पूरी की है। अन्तराष्ट्रीय प्रवासी संगठन के आँकड़ों के मुताबिक इस साल करीब 3000 लोगों भूमध्यसागर में जलमग्न हो गये।

ख्रीस्त जयंती के दृश्य की 17 मूर्तियाँ माल्टा द्वीप से आयेंगी जिनके पहरावे और वेशभूषा माल्टीय संस्कृति की झलक पेश करेंगी। इसके साथ ही माल्टा के पारंपरिक नाव “लुजु” की भी एक आकृति प्रदर्शित की जायेगी जो न केवल मच्छी और जीवन शैली को व्यक्त करता वरन प्रवासियों के दुर्भाग्य पूर्ण यात्रा को भी बयां करता है।

ख्रीस्त जन्म और क्रिसमस ट्री की बत्तियाँ  9 दिसम्बर को जलायी जायेंगी जो नये साल 8 जनवरी 2017 तक जगमगाती रहेंगी। 








All the contents on this site are copyrighted ©.