2016-11-25 17:22:00

शैतान झूठा है और झूठों का पिता है


वाटिकन रेडियो, शुक्रवार 25 नवम्बर 2016 (वी आर) संत पापा फ्राँसिस ने शुक्रवार को वाटिकन के अपने निवास संत मार्था के प्रार्थनालय में प्रातःकालीन मिस्सा के दौरान विश्वासियो को शैतानी चाल से सतर्क रहने का आहृवान किया।

 दुनिया के अंत को लेकर उन्होंने प्रकाशना ग्रंथ पर अपने चिंतन प्रस्तुत करते हुए उन्होंने कहा कि स्वर्ग दूत शैतान को एक गर्त में फेंक देता और उसे बंद कर देता है। शैतान गहरे गर्त में फेंका जाता है जिससे वह दुनिया को गुमराह न कर सके क्योंकि वह एक चालबाज है।

उन्होंने कहा,“शैतान झूठा है और झूठों का पिता है। वह अपने में झूठी बातें और चालबाजी करता है। वह हमें इस बात की विश्वास दिलाता है कि वे सेब खाने से हम ईश्वर के अनुरूप हो जायेंगे। वह अपने विचारों को हमें बिक्री करता और हम उसे खरीद लेते हैं। वह हम से धोखाधड़ी करता और हम उसके जाल में फँस जाते हैं। “लेकिन हमें कैसे शैतान के जाल से बच सकते हैं”? येसु हमें बतलाते हैं कि हमें शैतान से कभी वार्ता नहीं करनी चाहिए। येसु शैतान के साथ कैसे पेश आते हैं? वे उन्हें भाग देते हैं वे उससे  बातें नहीं करते हैं।”

संत पापा ने प्रकाशना ग्रंथ की चर्चा करते हुए कहा कि ईश्वर “कार्य के अनुरूप” बड़े और छोटों का न्याय करेंगे। दुष्ट आग में फेंक दिये जायेंगे जो उनकी दूसरी मृत्यु होगी। उन्होंने कहा कि हमारे लिए अनंत फटकार यंत्रणा कक्ष नहीं वरन् दूसरी मृत्यु है। वे ईश्वर के राज्य के अधिकारी नहीं होंगे क्योंकि उन्होंने ईश्वर के सानिध्य में जीवन यापन नहीं किया। ये वे लोगों होंगे जिन्होंने अपनी इच्छा के अनुरूप जीवन जीया और अपने ईश्वर से दूरियाँ बन लीं। उन्हें अनंत सजा के रुप में ईश्वर की उपस्थिति से सदैव दूर रहना होगा। यह उनके लिए सबसे बड़ा दुःख का कारण होगा।  

संत पाप ने कहा कि अपने को ईश्वर से दूर करना जो हमें इतना प्रेम करते और हमें खुशी प्रदान करते हैं हमारे लिए “आग” कि भांति कष्टदायक होगा। उन्होंने कहा कि यदि हमें अपने हृदय को नम्रता में खोलें तो हम भी ईश्वरीय क्षमा, खुशी और मुक्ति का अनुभव प्राप्त करेंगे।

आशा के द्वारा हम अपने हृदयों को ईश्वर से मिलने हेतु खोलते हैं। आशा में हम येसु से मिलने की प्रतीक्षा करते हैं जो सुन्दर, अति सुन्दर बात है। हम अपनी नम्रता में केवल “येसु” कहे और वे बाकी सारी चीजों को हमारे लिए पूरा करेंगे। 








All the contents on this site are copyrighted ©.