2016-11-22 14:43:00

धर्माध्यक्ष थेओफेन थान्नीकुन्नल अब नहीं रहे


नई दिल्ली, मंगलवार,22 नवम्बर 2016:  जबलपुर धर्मप्रांत के ससम्मान सेवानिवृत धर्माध्यक्ष थेओफेन थान्नीकुन्नल के निधन 18 नवम्बर 2016 को मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित संत नोर्बट अबय, जामताड़ा में हुआ। वे 88 वर्ष के थे।  सोमवार, 21 नवंबर को 1:00 बजे जबलपुर महागिरजाघर में उनका अंतिम संस्कार संपन्न किया गया।

धर्माध्यक्ष थेओफेन थान्नीकुन्नल का जन्म 23 सितम्बर सन् 1928 में हुआ था। 15 अगस्त सन् 1959 को उनका पुरोहिताभिषेक हुआ एवं 1 मार्च, 1976 को वे जबलपुर के धर्माध्यक्ष नियुक्त हुए।

31 मार्च 1977 को उनका धर्माध्यक्षीय अभिषेक नागपुर के महाधर्माध्यक्ष यूजीन डिसूजा और पालाई के सहायक धर्माध्यक्ष जोसेफ पाल्लिकापरम्पिल द्वारा किया गया था।

धर्माध्यक्ष थेओफेन थान्नीकुन्नल जबलपूर धर्मप्रांत के तीसरे और पहले भारतीय नोर्बरटाईन धर्माध्यक्ष थे।

24 वर्ष के लम्बे कार्यकाल में धर्माध्यक्ष थेओफेन थान्नीकुन्नल ने जबलपुर धर्मप्रांत में अनेक पल्लियों का उद्घाटन और नये मिशन केन्द्रों की शुरुआत की। धर्मप्रांत का अभूतपूर्व विकास धर्माध्यक्ष थेओफेन थान्नीकुन्नल के मिशनरी उत्साह की गवाही है।

16 मई 2001 को वे अपने धर्माध्यक्षीय पद से ससम्मान सेवानिवृत्त हुए। जबलपुर धर्मप्रांत को 24 वर्षों तक धर्माध्यक्ष थेओफेन थान्नीकुन्नल के नेतृत्व के अधीन होने का सौभाग्य मिला।








All the contents on this site are copyrighted ©.