2016-11-10 15:24:00

संत पापा ने रोमानिया के राजदूत का प्रत्याय पत्र स्वीकार किया


वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 10 नवम्बर 2016 (वीआर सेदोक): सन्त पापा फ्राँसिस ने, बृहस्पतिवार 10 नवम्बर को, परमधर्मपीठ के लिये नई रोमानी राजदूत लिवियू पेत्रू जपिरतान का प्रत्यय पत्र स्वीकार किया।

नवनियुक्त राजदूत ने जपिरतान सन् 1975 में रोमानिया के ‘बेबीस बोलाई’ विश्वविद्यालय में प्राचार्य का काम शुरु किया था। 1996 से 2000 तक वे लक्समबर्ग स्थित ग्रैंड डची के राजदूत रहे।

उन्होंने बेबीस बोलाई विश्व विद्यालय के कई विभागों में अपनी सेवा विभिन्न रूपों में दी है। 2012 में वे वियना में यूरोपीय विधि संस्थान के सदस्य भी थे। वे 2012 से आज तक बेबीस बोलयाई विश्व विद्यालय में डॉक्ट्रेट के विद्यार्थियों के प्रोफेसर थे।








All the contents on this site are copyrighted ©.