2016-10-29 16:47:00

करोंगा के महागिरजाघर का प्रतिष्ठापन करेंगे कार्डिनल फिलोनी


वाटिकन सिटी, शनिवार, 29 अक्तूबर 2016 (वीआर सेदोक): संत पापा फ्राँसिस ने सुसमाचार  प्रचार हेतु बनी परमधर्मपीठीय समिति के अध्यक्ष कार्डिनल फेरनान्दो फिलोनी को करोंगा धर्मप्रांत के महागिरजाघर के प्रतिष्ठापन समारोह पर अपना विशेष दूत नियुक्त किया।

महागिरजाघर का प्रतिष्ठापन समारोह 5 नवम्बर को सम्पन्न होगा।

समारोह में कार्डिनल फिलोनी के साथ दो अन्य पुरोहित भी शामिल होंगे। उनके नाम इस प्रकार हैं,

कारोंगा स्थित संत मिखाएल पल्ली के पल्ली पुरोहित एवं न्यायिक पुरोहित मान्यवर एलिक सिकवास तथा करोंगा धर्मप्रांत में संत मरियम को समर्पित धर्मसमाज के एक मात्र मिशनरी एवं धर्मसमाजी कोरियाई पुरोहित सिमोन क्वांग कूओ कोई एस.एम.।

करोंगा धर्मप्रांत तंजानिया और जाम्बिया की सीमा पर मालावी के उत्तरी भाग में स्थित है।

करोंगा धर्मप्रांत की स्थापना 21 जुलाई 2010 को हुई थी तथा आधिकारिक रूप से इसका उद्घाटन 20 नवम्बर 2010 को हुआ था। उसी दिन धर्माध्यक्ष मार्टिन अनवेल मतुम्बुका को धर्मप्रांत के प्रथम धर्माध्यक्ष के रूप में धर्माध्यक्षीय अभिषेक प्रदान किया गया था।

धर्मप्रांत में छः पल्लियाँ हैं। भौगोलिक दृष्टिकोण से यह करोंगा, चिपिता एवं रम्फी जिलों में फैला है। इसका क्षेत्रफल 12000 वर्ग किलो मीटर है तथा कुल आबादी 4,67,000 है जिसमें करीब 65,000 काथलिक हैं। 

धर्मप्रांत मालावी के सबसे देहात एवं गरीब क्षेत्र में स्थापित है। इसका अधिकतर भाग पहाड़ी पर बसा है जिसके कारण यहाँ के लोगों का जीवन आसान नहीं है। इस तरह इस क्षेत्र में भुकम्प, बाढ़ और सूखे जैसी आपदाओं की एक श्रृंखला होने का खतरा बना रहता है। 








All the contents on this site are copyrighted ©.