2016-10-02 16:03:00

देवदूत प्रार्थना के पूर्व संत पापा का संबोधन


वाटिकन रेडियो, रविवार, 2 अक्तूबर 2016 (सेदोक) संत पापा फ्रांसिस ने अपनी जोर्जिया और अजरबैजान की प्रेरितिक यात्रा के अंतिम दिन अजरबैजान में रविवारीय मिस्सा बलिदान के उपरान्त देवदूत प्रार्थना के पूर्व सभी विश्वासियों को संबोधित करते हुए कहा,

प्रिय भाइयो और बहनो,

इस युख्रारिस्त बलिदान में मैंने आप के साथ मिलकर ईश्वर का धन्यवाद आप सबों के लिए किया। यहाँ विश्वास के कारण वर्षों की सतावट के बाद भी आश्चर्यजनक कार्य हुए हैं। मैं उन सभी ख्रीस्तीय की याद करना चाहता हूँ जिन्होंने अपने कठिन परिस्थितियों में भी ईश्वर पर भरोसा रखा और उनके विश्वासी सेवक बने रहे। संत पापा जोन पौल द्वितीय की तरह मैं भी संत पीटर के शब्दों को उच्चारित करता हूँ “विश्वास करने वालों को सम्मान।”

हम कुंवारी मरिया की याद करते हैं जिन्हें न केवल यहां के ख्रीस्तीय वरन् अन्य भी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। हम उनकी ओर शीश नवाते हुए स्वर्ग दूत ग्रबियल के शब्दों को उच्चरित करते हैं जो मुक्ति का संदेश लेकर आये जो ईश्वर के द्वारा मानव के लिए तैयार किया गया था।

मरिया की नजरों से उदीप्ति होने वाली ममतामयी ज्योति में मैं अजरबैजान के आप सभी विश्वासियों का अभिवादन करता हूँ। आप अपने आनंदमय विश्वास, आशा और प्रेम का साक्ष्य आपसी एकता में दें। मैं विशेष रुप से सलेशियन धर्मसमाज परिवार का शुक्रिया अदा करता हूँ जो अपने कार्यों के द्वारा आप की देख-रेख करते हैं। मैं मिशनरी सिस्टर्स ऑफ चौरिटी धर्मसमाज की धर्मबहनों का भी धन्यवाद करता हूँ आप जोश के साथ अपनी सेवा कार्य सबों के लिए जारी रखें।

आइए हम अपने निवेदनों को ईश्वर की अति प्रिय माता की मध्यस्था से अर्पित करते हुए निवदेन करें कि वे हमारे परिवारों, बीमारों और बुज़ुर्गों और शारीरिक तथा आध्यात्मिक रुप से दुःख सह रहे लोगों की रक्षा करें।

 








All the contents on this site are copyrighted ©.