2016-09-22 15:59:00

पश्चिम जावा में बाढ़: 23 मरे और 18 लापता


जकार्ता, बृहस्पतिवार, 22 सितम्बर 2016 (एशियान्यूज़): जकार्ता के गारूत प्रांत में भीषण बाढ़ के कारण करीब 23 लोगों की मृत्यु हो गयी है जबकि 18 लोग लापता हैं। दो दिनों से हो रहे मूसलधार वर्षा के कारण सात उप-जिला प्रभावित हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस दशक में बाढ़ के कारण इस बार की स्थिति सबसे बदतर है। जिले जो बाढ़ के कारण बुरी तरह प्रभावित हैं वे हैं, बायोंबोंग, बानयू रेसमी, तारोगोंग कालर, कारोगोंग किदुल, कारांग पावितान तता सेमारंग।

एशियान्यूज़ के अनुसार बाढ़, भारी वर्षा से चिमानुक नदी का किनारा टूटने के द्वारा आया तथा उसने तारोगोंग किदुल जिले के हज़ारों घरों को ध्वस्त कर दिया है। हज़ारों बच्चों ने अपने को बचाने के लिए घर की छतों पर शरण ले रखी है। बाढ़ के कारण कई भूस्खलन भी हुए हैं जिन्होंने कई घरों को ढाह दिया है। 

पश्चिम जावा के राज्यपाल अहमद हेरियावान ने कहा कि बाढ़ तथा भूस्खलन इन सालों में वनों की अत्यधिक कटाई के कारण हुई है। 

पर्यावरण आपदाओं के लिए राष्ट्रीय एजेंसी के प्रमुख विलेम रामपानजिलए ने बतलाया कि सरकारी अधिकारी राहत कार्यों में जुटे हैं तथा 433 विस्थापितों के लिए मौलिक आवश्यकताओं भोजन तथा आवास की पूर्ति करने का प्रयास कर रहे हैं। सरकार की ओर से राहत कार्य हेतु 2 करोड़ अनुदान दिये गये हैं। 








All the contents on this site are copyrighted ©.