2016-09-22 16:04:00

काथलिक एवं बौद्ध धर्मावलम्बियों द्वारा उत्तरी कोरिया के बाढ़ पीड़ितों की सहायता


सेओल, बृहस्पतिवार, 22 सितम्बर 2016 (एशियान्यूज़): एक गुमनाम कैथलिक स्रोत ने कहा कि

काथलिकों तथा बौद्ध धर्मावलम्बियों का एक निजी दल भयानक बाढ़ से प्रभावित उत्तरी कोरिया के लोगों की मदद कर रहा है।   

एशियान्यूज़ से बातें करते हुए उत्तर एवं दक्षिण कोरिया के बीच वार्ता हेतु प्रयासरत स्रोत ने कहा, ″प्योंगयांग द्वारा सैन्य उकसावे के कारण सेओल ने सभी प्रत्यक्ष चैनल को बंद कर दिया है जिसके कारण बिना सरकारी अनुमति के दक्षिणी ग़ैरसरकारी संगठन उत्तर को मदद नहीं कर सकता है। 

उन्होंने कहा कि प्रतिबंध निश्चय ही अंतरराष्ट्रीय संगठन को प्रभावित नहीं करता है जिसने पिछले दो दिनों से बाढ़ के कारण विस्थापित हज़ारों लोगों के लिए भोजन तथा अन्य राहत सामग्रियों की आपूर्ति करना आरम्भ कर दिया है। बाढ़ ने चीन की सीमा से लगे उत्तरी प्रांत जो देश का सबसे गरीब क्षेत्र है सबसे अधिक प्रभावित किया है।

उत्तरी कोरिया की रिपोर्ट अनुसार इस बाढ़ से कुल 133 लोगों की मृत्यु हो गयी है तथा करीब 400 लोग लापता हैं। 35,000 घर एवं लगभग 9,000 स्कूल क्षतिग्रस्त हो गये हैं। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार 68,0000 लोग विस्थापित हैं। सड़क, पुल और रेल लाईने भी बुरी तरह प्रभावित हैं। 

विश्व खाद्य कार्यक्रम 140,000 लोगों के लिए भोजन आपूर्ति कर रही है किन्तु जाड़ें की ऋतु का आगमन संयुक्त राष्ट्र के लिए एक बड़ी चिंता का विषय है। विस्थापितों के लिए आवास, स्वच्छ जल तथा स्वच्छता और भोजन की तात्कालिक आवश्यकता भी संयुक्त राष्ट्र के लिए एक गंभीर चिंता का कारण है।

अज्ञात स्रोत ने एशियान्यूज़ से कहा, ″हमने चीन में कुछ दलों से सम्पर्क किया है जो हमें मदद कर रहे हैं। उन्होंने हमें जाली चालान दिया है जिसके द्वारा हम सामग्री भेज सकते हैं जिसको वे सीमा तक पहुँचाते हैं। निश्चय ही, यह जोखिम भरा कार्य है कि कहीं यह गलत लोगों के हाथों न पड़ जाए? किन्तु हम खड़े नहीं रह सकते क्योंकि लोग भूखे हैं।″








All the contents on this site are copyrighted ©.